महाप्रभु का सोनावेश, दर्शन को उमड़े भक्त

पुष्याभिषेक पूíणमा के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ सहित बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का सोने से अलंकार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:28 PM (IST)
महाप्रभु का सोनावेश, दर्शन को उमड़े भक्त
महाप्रभु का सोनावेश, दर्शन को उमड़े भक्त

संसू, भुवनेश्वर : पुष्याभिषेक पूíणमा के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ सहित बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रहों को सोमवार को स्वर्ण अलंकारों से सजाया गया। महाप्रभु की द्वादश यात्राओं में से एक पुष्याभिषेक उत्सव के दिन श्रीक्षेत्र धाम पुरी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सकाल धूप के उपरांत श्रीविग्रहों को स्वर्णाभूषणों से सुसज्जित किया गया।

उल्लेखनीय है कि साल भर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ का 5 बार सोने का वेश कराया जाता है। इनमें रथयात्रा के दौरान एकादशी तिथि में रथ पर और रत्न¨सहासन पर 4 बार सोनावेश किया जाता है। माघ पूíणमा, दशहरा, काíतक पूíणमा और पौषपूíणमा वे अवसर होते हैं जब मंदिर के अंदर भगवान का सोने का वेश होता है इसे राजराजेश्वर वेश भी कहा जाता है। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के इस मनोहारी वेश के दर्शन को पुरी पहुंचे। श्री मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों की भीड़ को देखते हुए श्रीमंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

chat bot
आपका साथी