अटल मीडिया सम्मान से सम्मानित किए गए पवन कुमार भूत: भुवनेश्वर एवं कटक के लोगों ने दी बधाई

अटल मीडिया सम्मान से ओड़िशा के रायल अमेरिकन यूनिवर्सिटी के भारत प्रमुख वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार भूत को अटल मीडिया सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद ओडिशा के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में उनके चाहने वालों ने बधाई दी है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 01:20 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 01:20 PM (IST)
अटल मीडिया सम्मान से सम्मानित किए गए पवन कुमार भूत: भुवनेश्वर एवं कटक के लोगों ने दी बधाई
अटल मीडिया सम्मान से सम्मानित किए गए पवन कुमार भूत: भुवनेश्वर एवं कटक के लोगों ने दी बधाई

जासं, भुवनेश्वर। अटल मीडिया सम्मान से ओड़िशा के रायल अमेरिकन यूनिवर्सिटी के भारत प्रमुख, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार भूत को अटल मीडिया सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद ओडिशा के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में उनके चाहने वालों ने बधाई दी है। सम्मान ग्रहण करने के बाद दैनिक जागरण से बात करते हुए पवन कुमार भूत ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल जी के नाम से सम्मान ग्रहण करना अपने आप में गौरव की बात है। इसके साथ ही इस सम्मान ने देश एवं समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित अटल सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तथा पत्रकार पवन कुमार भूत राजधानी भवनेश्वर के साथ पूरे देश में पुलिस पब्लिक प्रेस के माध्यम से पुलिस बिन एक दिन कार्यक्रम के जरिए देश के युवाओं को जागरूकता के कार्यक्रम चलाते हैं। अब तक राजधानी भुवनेश्वर, पुरी एवं कटक के साथ देश के 118 शहरों में उन्होंने पुलिस बिन एक दिन कार्यक्रम चलाया है और युवाओं को पुलिस की महत्ता के प्रति जागरूक करने के साथ कानून का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया हैं।

इसके साथ ही इन तमाम शहरों में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले समाजसेवी, पत्रकारों को भी सम्मानित किया है। इसमें डा. विवेक विंद्रा, उदित नारायण, अनु मलिक के साथ प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण महिपाल, सुनील मुरारका, उमेश खंडेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सैल्यूट तिरंगा के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा आदि शामिल हैं। अब आज जब उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया तो फिर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर एवं व्यापारिक नगरी कटक में उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी है। 

पवन कुमार भूत ने दैनिक जागरण से बात करते हुए बताया कि यह सम्मान अटल जी के जन्म दिन के पूर्व संध्या पर देश के विभिन्न क्षेत्र के 25 विभुतियों को दिया जाता है। इसमें समाजसेवी, साहित्यकार, राजनेता, वैज्ञानिक, शिक्षाविद आदि शामिल हैं। यह देश का महत्वपूर्ण सम्मान है। भारत रत्न अटल जी के नाम से यह सम्मान मुझे मिला है और साथ ही इस सम्मान ने हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे दी है। अब इस सम्मान के ग्रहण करने से समाज एवं देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे भुवनेश सिंघल ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ विताये गये अपने क्षणों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते श्याम जाजू ने स्व. वाजपेयी जी की योगदानों पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता मनोज तिवारी सम्मान समारोह को अनूठा बताया तथा कहा कि यह सम्मान अटल जी के दिखाये गये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

chat bot
आपका साथी