भुवनेश्वर नरसिंहपुर दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के नरसिंहपुर (Narsinghpur ) पुलिस ने स्थानीय नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के मामले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में सह-साजिशकर्ता एक उप-निरीक्षक रवींद्र नायक को ओडिशा पुलिस (Odisha police) ने निलंबित कर दिया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 05:04 PM (IST)
भुवनेश्वर नरसिंहपुर दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर पुलिस ने स्थानीय नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। नरसिंहपुर पुलिस ने स्थानीय नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म  के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपु आमंता को शनिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले इस मामले में पुलिस ने सिपु के चाचा, श्रवण कुमार आमंता उर्फ ​​टूकू, विजयनंद आमंता, चचेरे भाई विजय कुमार आरुक और एक स्थानीय राजनेता के पति सुशांत कुमार साहू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि चारों सह-आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुख्य आरोपी सिपू को भी अदालत में भेज दिया जाएगा। इस मामले में सह-साजिशकर्ता एक उप-निरीक्षक रवींद्र नायक को ओडिशा पुलिस ने निलंबित कर दिया है। 

खबरों के मुताबिक, रवींद्र ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया था और उसकी गर्भावस्था को समाप्त कर दिया था। मामला नरसिंहपुर की एक नाबालिग लड़की से संबंधित है, जिसे प्रेम और विवाह के बहाने कथित रूप से सिपु ने दुष्‍कर्म  किया था। एफआईआर में कहा गया है कि उसे जबरन गर्भपात कराया गया था। नाबालिग लड़की के बाल कल्याण आयोग चले जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया, जिसने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज की। इस दौरान लगभग एक महीने का समय लगा।

chat bot
आपका साथी