वरिष्ठ महिला सामाजिक कार्यकर्ता संपत्ति मोड़ा बनी बीजद महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष

बीजू जनता दल महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेविका सम्पत्ति मोड़ा को बनाया गया है। महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्पत्ति मोड़ा ने बीजद सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 07:11 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 07:11 AM (IST)
वरिष्ठ महिला सामाजिक कार्यकर्ता संपत्ति मोड़ा बनी बीजद महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष
वरिष्ठ समाजसेविका सम्पत्ति मोड़ा को बीजू जनता दल महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

कटक, जागरण संवाददाता। वरिष्ठ समाजसेविका सम्पत्ति मोड़ा को बीजू जनता दल महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सम्पत्ति मोड़ा कटक जिले की वरिष्ठ समाजसेवी हैं। लोग उन्हें प्यार से संपत्ति मां कहकर बुलाते हैं। ऐसे में बीजू जनता दल ने संपत्ति मोड़ा को महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाकर कटक में अपने जनाधार को और मजबूत करने का प्रयास किया है।

जानकारी के मुताबिक बीजू महिला जनता दल ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति दी है। इसमें से कटक की सम्पत्ति मोड़ा को राज्य उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्पत्ति मोड़ा ने बीजद सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान जनक पद के लिए विशेष कर बीजू महिला जनता दल की पूर्व विधायिका एवं राज्य अध्यक्ष स्नेहागिनी छुरिया, कटक के पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष देवाशीष समानतराय, राज्यसभा सांसद सुभाष सिंह सहित सभी विधायकों एवं मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

गौरतलब है कि कटक की विशिष्ट समाजसेवी सम्पत्ति मोड़ा चहुंमुखी प्रतिभा शाली व्यक्तिव की धनी है, अभी कोरोना काल में भी निरंतर जरूरतमंद परिवारों को सेवा पहुंचा रहीं हैं, इतना ही नहीं जानवरों के प्रति भी इनका लगाव है, उनकी हर सेवा में तत्परता से अपनी भूमिका निभा रही हैं। दैनिक जागरण ने भी हाल ही में संपत्ति मोड़ा के सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। बीजू जनता दल की तरफ से आज उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके चाहने वालों ने उन्हें अपनी शुभकामना दी है।

संपत्ति मोड़ा ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा है कि राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही मैं सामाजिक जिम्मेदारी को भी निभाती रहूंगी। राजनीति भी एक प्रकार से सेवा ही है। पार्टी ने जिस उद्देश्य एवं विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का मैं प्रयास करूंगी। आगामी दिनों में पार्टी को खासकर कटक महिला मोर्चा को और अधिक शक्तिशाली बनाना हमारा उद्देश्य होगा। बीजद सुप्रीमो ने राजनीतिक के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को जिस कदर अग्राधिकार दिया है, वह पूरे देश के लिए उदाहरण है।

chat bot
आपका साथी