ओडिशा के बलांगीर-सोनपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तीन की मौत, पांच की हालत गम्भीर

Road accident on Balangir-Sonpur road सुन्दरगड़ के खंडाधार में पिकनिक मनाकर बोलरो से लौट रहे आठ लोग हादसे का शिकार हो गए। ये हादसा सुबह बलांगीर-सोनपुर मार्ग पर रंडा गांव चौक पर हुआ था। बोलरो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:35 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:35 AM (IST)
ओडिशा के बलांगीर-सोनपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तीन की मौत, पांच की हालत गम्भीर
ओडिशा के बलांगीर-सोनपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। बलांगीर-सोनपुर मार्ग पर रंडा गांव चौक पर बुधवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक बालंगीर जिले के कुड़ासिंहा एवं भुतेरबाहाल गांव के रहने वाले हैं। सुन्दरगड़ जिले के खंडाधार में पिकनिक मनाकर एक बोलरो गाड़ी से ये आठ लोग लौट रहे थे कि सुबह 5 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसा के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक करीबन 5 बजे यह हादसा हुआ है। युवक सुन्दरगड जिले के खंडाधार में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय रंडा चौक पर किसी बड़ी गाड़ी से इनके कार का टक्कर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे के बाद बोलरो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो जाने के साथ मौके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले बलांगीर मेडिकल में भर्ती किया गया, जहां से बुर्ला मेडिकल को स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी मृतकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है।

मृतकों में बीड़ीघाट गांव का भगवान नाग, चाटीमुंडा गांव का अभिषेक भोई, चिकलबाहाल गांव का घनश्याम हाती शामिल है। घायलों में शिवशम्भू बेहेरा, देबू बेहेरा, नीलू भोई, मंटू एवं अन्य एक युवक शामिल है, जिसका परिचय नहीं मिल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोलरो गाड़ी को हाइवा ने धक्का देने के बाद फरार हो गई है। हादसे के समय उक्त जगह पर घना कुहासा था। इसी के चलते यह दुर्घटना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस सच्चाई जानने के लिए छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी