Odisha: पूरे किए जाएंगे अधूरे रेल प्रोजेक्ट, सभी के सहयोग से सामूहिक विकास संभव- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ओडिशा अधूरे रेल प्रोजेक्‍ट पूरे किए जाएंगे। सभी के सहयोग से सामूहिक विकास संभव है। पीएम आवास योजना के हिताधिकारियों के साथ की चर्चा भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ सांगठनिक स्थिति का भी लिया जायजा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 01:14 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 01:56 PM (IST)
Odisha: पूरे किए जाएंगे अधूरे रेल प्रोजेक्ट, सभी के सहयोग से सामूहिक विकास संभव- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा- पूरे किए जाएंगे अधूरे रेल प्रोजेक्ट

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। जयपुर-मालकानगिरी एवं जयपुर-नवरंगपुर रेल प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन का जितना जल्दी अधिग्रहण हो जाएगा, उतना ही जल्दी प्रोजेक्ट कार्य पूरा होगा। प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार मुहैया करा देती है तो फिर आधे अधूरे रेल प्रोजेक्ट कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। यह बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कही है।

रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर वैष्णव ने कहा है कि दोहरीकरण काम जितना जल्दी खत्म होगा, उतना ही जल्दी नई रेलगाड़ियां चलायी जाएंगी। रेलमंत्री ने आज सुबह हीराखण्ड एक्सप्रेस से रायगड़ा पहुंचे। यहां पर उन्हें जिला प्रशासन, रेल विभाग एवं जिला भाजपा की तरफ से स्वागत किया गया। रायगड़ा में उतरने के बाद रेल मंत्री ने मां मझिघरियाणी का दर्शन किया। 

यहां पर पूजा अर्चना करने के साथ ही रेल मंत्री ने वरपुत्रों की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री आवास योजना के हिताधिकारियों के साथ मंत्री ने चर्चा की। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सांगठनिक स्थिति की जानकारी ली है। 

 रायगड़ा में मीडिया के साथ बात करते हुए रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि रायगड़ा में नए रेल डिवीजन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रस्तावित गुणुपुर-थेरुबाली रेल लाइन एवं राज्य के सभी आधे अधुरे रेल प्रोजेक्ट कार्य को त्वरान्वित किया जाएगा। रेलमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से सामूहिक विकास सम्भव है। पूर्वी भारत के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार ने संकल्प लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार का ओडिशा के ऊपर विशेष फोकस है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने के लिए आए प्रदेश के दोनों केन्द्र मंत्री शिक्षा एवं कौशल्य विभाग के मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रदेश के विभिन्न जिलों जाकर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही लोगों को जानकारी देते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर भी विचार विमर्श कर रहे हैं। प्रदेश भर में दोनों केन्द्र मंत्रियों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी