भुवनेश्वर समेत ओडिशा के 26 पेट्रोल पंप पर हुआ प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण

पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सेरावीक ग्लोबल इनर्जी एंड इंवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। ओडिशा में 26 पेट्रोल पंप तथा राजधानी भुवनेश्वर में तीन पेट्रोल पंप पर इसका सीधा प्रसारण किया गया। डीजल भरवाने आने वाले लोग भी लाइव संबोधन को सुनते एवं देखते नजर आए।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 02:29 PM (IST)
भुवनेश्वर समेत ओडिशा के 26 पेट्रोल पंप पर हुआ प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण
पेट्रोल पंप पर किया गया प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ऊर्जा संरक्षण में भारत में एक साथ कई मोर्चो पर अभियान शुरू करने और वैश्विक इनर्जी व पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सेरावीक ग्लोबल इनर्जी एंड इंवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण ओडिशा में 26 पेट्रोल पंप तथा राजधानी भुवनेश्वर में तीन पेट्रोल पंप पर किया गया। प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुनने के लिए इन तमाम पेट्रोल पंप भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता के साथ लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। 

 राजधानी भुवनेश्वर यूनिट-2 स्थित भारत पेट्रोल पंप प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुनने की व्यवस्था की गई थी। यहां पर स्थानीय भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं लोगों की भीड़ देखने को मिली। प्रधानमंत्री का सम्बोधन शुरू होते ही सभी की निगाहें एलईडी पर टिक गई। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने आने वाले लोग भी प्रधानमंत्री के इस लाइव संबोधन को सुनते एवं देखते नजर आए। भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है कि हमारे प्रधानमंत्री को आज सेरावीक ग्लोबल इनर्जी एंड इंवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है और हम सब इसके लाइव साक्षी बन रहे हैं। 

 इसके लिए उन्होंने केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा यूनिट-2 भारत पेट्रोल पंप के प्रति भी आभार प्रकट किया जिन्होंने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुनने की सुन्दर व्यवस्था की थी। अखिल भारतीय पेट्रोलियम डिलर्स एसोसिएशन के महासचिव तथा उत्कल पेट्रोलियम डिलर्स एसोसिशन सचिव संजय लाठ ने इस अवसर कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के 100 तथा राज्य के 26 पेट्रोल पंप में से हमारे पेट्रोल पंप को इस प्रसारण के लिए चुना गया। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर यहां प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने आने वालों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। सभी को बैठकर आराम से संबोधन सुनने की व्यवस्था की गई थी, जिसकी यहां आने वाले लोगों ने खूब प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी