Odisha Bandh: पेट्रोल-डीजल एवं गैस दर वृद्धि के प्रतिवाद में कांग्रेस ने किया 15 फरवरी को ओडिशा बंद का ऐलान

Odisha Bandh ओडिशा में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने ओडिशा में 15 फरवरी को सुबह 7 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक बंद का आह्वान किया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 11:02 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 11:02 AM (IST)
Odisha Bandh: पेट्रोल-डीजल एवं गैस दर वृद्धि के प्रतिवाद में कांग्रेस ने किया 15 फरवरी को ओडिशा बंद का ऐलान
कांग्रेस ने 15 फरवरी को सात घंटे के ओडिशा बंद का आह्वान किया है।

जागरण संवाददाता। पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमत में हो रही अहेतुक वृद्धि के प्रतिवाद में कांग्रेस ने आगामी 15 फरवरी को ओडिशा बंद का आह्वान किया है। सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा बंद पालन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस भवन में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने दी है। पटनायक ने कहा है कि इस 6 घंटे के बंद पालन के दौरान अत्यावश्यक सामग्री, स्वास्थ्य सेवा एवं मीडिया के प्रतिनिधि को नहीं रोका जाएगा। यह बंद लोगों के हित के लिए किया जा रहा है, ऐसे में प्रदेश के लोगों को इस बंद में पूरा सहयोग करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुरोध किया है।

राज्य एवं केन्द्र सरकार को टारगेट करते हुए पीसीसी अध्यक्ष पटनायक ने कहा है कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है, महिलाओं पर अत्याचार की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है, किसानों की समस्या है, राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही है, जमीन एवं जंगल की रक्षा करने में ओडिशा सरकार विफल साबित हुई है। पटनायक ने कहा है कि केन्द्र में जब यूपीए की सरकार थी तब अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अशोधित तेल की दर जब बैरल पीछे 110 डालर से 130 डालर के बीच थी तब फिर किस प्रकार से लोगों को प्रति लीटर 80 रुपये से कम में किस प्रकार से पेट्रोल एवं डीजल मिल रहा था। आज पेट्रोल एवं डीजल प्रति लीटर 90 रुपये तक पहुंच गया है। 

इससे खाद्य सामग्री एवं अत्यावश्यक सामग्री की दर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में राज्य के गरीब, मध्यम वर्गीय, श्रमिक वर्ग तथा किसानो को नाना प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल एवं डीजल के ऊपर लगाया जा रहा वैट शुल्क 10 रुपये कम करने के लिए उन्होंने अनुरोध किया है। इसके लिए मैंने खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था मगर कोई जवाब नहीं मिला। यदि 10 रुपये वैट को कम कर दिया जाए तो फिर सरकार के राजस्व पर बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि राज्य के बाहर की कई गाड़ियां कम कीमत पर अधिक परिमाण में तेल ओड़िशा से खरीदेंगी, जिससे ओडिशा का राजस्व बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान देश को प्रताड़ित कर रहे हैं। लोगों से लीटर पीछे 50 रुपये से अधिक टैक्स वसूल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी