Odisha weather update: ओडिशा में जल्‍द दस्‍तक देगा मानसून, 10 से 15 जून भारी बारिश की सम्भावना

Odisha weather update ओडिशा में अगले दो से तीन दिन में मानूसन आ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून से लेकर 15 जून तक ओडिशा में भारी बारिश होने की सम्भावना है। दक्षिण पश्चिम मानसूनी वायु आज महाराष्ट्र के अलीबाग पुणे आदि जगहों पर पहंच चुकी है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 08:22 PM (IST)
Odisha weather update: ओडिशा में जल्‍द दस्‍तक देगा मानसून, 10 से 15 जून भारी बारिश की सम्भावना
अगले दो से तीन दिन में ओडिशा में मानसून आ जाएगा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। अगले दो से तीन दिन में ओडिशा में दक्षिण-पश्चिमी मौसमी वायु आ जाएगी। इस संदर्भ में आज भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्र मौसम विभाग केन्द्र की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसूनी वायु आज महाराष्ट्र के अलीबाग, पुणे आदि जगहों पर पहंच चुकी है। उसी तरह से दक्षिण पूर्व भारत में यह आन्ध्र प्रदेश के कुछ इलाके जैसे कि श्रीहरिकोटा, रेंटाचिनुला में प्रवेश कर गई है। आगामी 2 से 3 दिन में यह मानसूनी वायु ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी पहुंच जाने की सम्भावना है।

अगले 11 जून तक उत्तर बंगोप सागर एवं उसके आस-पास इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की भी सम्भावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा के साथ समग्र पूर्वी हिस्से में ठीक समय पर मानसूून सक्रिय हो जाएगा और भारी बारिश होगी। इस कम दबाव के प्रभाव से 10 जून से लेकर 15 जून तक ओडिशा में भारी बारिश होने की सम्भावना है।

chat bot
आपका साथी