पेपरलेस हुआ ओडिशा परिवहन कार्यालय: मुख्‍यमंत्री ने किया 9 ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ, App के माध्यम से मिलेगा लर्निंग लाइसेंस

ओडिशा परिवहन विभाग अब पेपरलेस हो गया है अब 9 सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। मोबाइल ऐप के जरिए लर्निंग लाइसेंस प्रचलन की व्यवस्था की गई है। पेपर लेस सेवा के चलते गाड़ियों के पंजीकरण में भी आसानी हो जाएगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 02:28 PM (IST)
पेपरलेस हुआ ओडिशा परिवहन कार्यालय: मुख्‍यमंत्री ने किया 9 ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ, App के माध्यम से मिलेगा लर्निंग लाइसेंस
ओडिशा परिवहन विभाग अब पेपरलेस हो गया है

भुवनेश्वर,  जागरण संवाददाता। राज्य में ऑनलाइन के जरिए परिवहन विभाग के 9 सेवाओं को ऐप के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है । इस सेवा का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि अब से घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, कॉन्ट्रैक्ट गैरेज, आंचलिक बस परमिट, पंजीकरण नवीकरण, राज्य के अन्दर किसी भी आरटीओ केन्द्र से गाड़ी का मालिकाना हक स्थानान्तरण आदि 9 सेवा प्राप्त कर पाएंगे। मोबाइल ऐप के जरिए लर्निंग लाइसेंस प्रचलन की व्यवस्था की गई है।

 एक हजार पेड़ कटने से बच जाएंगे

 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पेपर लेस व्यवस्था की ओर एक सशक्त कदम है। इस साल तकरीबन एक हजार पेड़ कटने से बच जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस तरह की व्यवस्था शुरू करने वाला ओडिशा समूचे भारत में पहला राज्य है जहां परिवहन विभाग सारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने जा रही है। उमंग ऐप के जरिए इस सेवा के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस भी मिल सकेगा। इस पेपर लेस सेवा के चलते गाड़ियों के पंजीकरण में भी आसानी हो जाएगी। परिवहन कार्यालय को दलाल मुक्त एवं समस्या विहीन बनाने के लिए राज्य सरकार ने सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। 

 

नहीं लगानी पड़ेगी आरटीओ ऑफिस की दौड़

इस सेवा के शुभारंभ हो जाने से अब गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए डीलरों को आरटीओ ऑफिस की दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर ग्राहक चाहे तो राज्य के किसी भी आरटीओ में अपनी गाड़ियों का पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री के 5टी कार्यक्रम के अंतर्गत 9 सेवा को ऑनलाइन किया गया है। कोरोना काल के समय परिवहन कार्यालय में अत्‍याधिक भीड़ हो रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए इस सेवा का शुभारंभ किया गया है। गाड़ी पंजीकरण अब कागज विहीन एवं स्पर्श विहीन हो गया है।

मुख्यंत्री नवीन पटनायक ने की प्रशंसा

 देश में ओडिशा पहला राज्य है जो एनआईसी प्लेटफार्म में डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से कागजात अपलोड करने के साथ ही गाड़ी नंबर का पंजीकरण किया जा रहा है। मुख्यंत्री नवीन पटनायक ने इसके लिए परिवहन अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग की यह नई व्यवस्था लोगों का विश्वास जीतने में सफल होगी। इस अवसर पर व्यापार एवं परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा है कि प्रदेश में अब परिवहन सेवा लोकाभिमुखी हो गई है। परिवहन के क्षेत्र में लोगों को त्वरित सेवा प्रदान करना मुख्यमंत्री का लक्ष्य था। इस अवसर पर 5टी सचिव वी.के.पांडियन, परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव मधुसूदन पाढ़ी एवं परिवहन कमिश्नर संजीव पंडा प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी