Coronavirus: ओडिशा के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus ओडिशा के पंचायतीराज पेयजल कानून आवास और शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना ने शनिवार को बीते कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उनसे जांच कराने और क्वारंटाइन में रहने का आग्रह किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:59 PM (IST)
Coronavirus: ओडिशा के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना कोरोना पॉजिटिव
ओडिशा के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना कोरोना पॉजिटिव। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Coronavirus: ओडिशा के पंचायतीराज, पेयजल, कानून, आवास और शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बीते कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उनसे जांच कराने और क्वारंटाइन में रहने का आग्रह किया है। ओडिशा विधानसभा में नेता विरोधी दल प्रदीप्त नायक कोरोना संक्रमित होने के बाद भुवनेश्वर एम्स में भर्ती हैं। वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। इधर, ओडिशा में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 11807 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 21 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में से सुंदरगढ़, खुर्दा और कटक जिले में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में से संगरोध केंद्र से 6613 तथा स्थानीय संक्रमण के 5194 मामले शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है।

अनुगुल जिले में 560, बालेश्वर जिले में 260, बरगढ़ जिले में 428, भद्रक जिले में 83, बलांगीर जिले में 437, बौध जिले में 178, कटक जिले में 1052, देवगढ़ जिले में 115, ढेंकानाल जिले में 177, गजपति जिले में 105, गंजाम जिले में 341, जगतसिंहपुर जिले में 134, जाजपुर जिले में 302, झारसुगुड़ा जिले में 421, कलाहांडी जिले में 402, कंधमाल जिले में 92, केंद्रापड़ा जिले में 145, केंदुझर जिले में 231, खुर्दा जिले में 1510, कोरापुट जिले में 122, मालकानगिरि जिले में 70, मयूरभंज जिले में 175, नवरंगपुर जिले में 419, नयागढ़ जिले में 204, नुआपड़ा जिले में 286, पुरी जिले में 454, रायगड़ा जिले में 138, संबलपुर जिले में 533, सोनपुर जिले में 210, सुंदरगढ़ जिले में 1922 तथा स्टेट पूल में 301 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कुल 10469081 लोगों का कोविड नमूना परीक्षण किया गया है। इसमें से अब तक कुल 524207 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इसमें से अब तक कुल 431658 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 2,161 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही 90335 सक्रिय मामले हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी