Odisha Coronavirus News Updat: ओडिशा ने 3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाकर बनाया एक और कीर्तिमान

ओडिशा ने 3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाकर बनाया एक और कीर्तिमान मुख्यमंत्री ने दी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राज्यवासियों को शुभकामना राज्य में टीकाकरण अभियान को भारी सफलता मिलने से सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 11:58 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 11:58 AM (IST)
Odisha Coronavirus News Updat: ओडिशा ने 3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाकर बनाया एक और कीर्तिमान
ओडिशा ने 3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाकर बनाया एक और कीर्तिमान

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। टीकाकरण के क्षेत्र में हर दिन प्रदेश में एक नए कीर्तिमान बन रहे हैं। ओड़िशा में अब 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। राज्य में टीकाकरण अभियान को भारी सफलता मिलने से सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टीकाकरण में राज्य को मिली इस सफलता का श्रेय स्वास्थ्य कर्मचारियों को देने के साथ ही उनकी प्रशंसा भी की है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेश के लोगों के सहयोग की भी सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है। राज्य में तीन करोड़ लोगो को वैक्सीनेट होने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर अपनी सभी को अपनी शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कोविड के समय मिली इस सफलता के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया है।

यहां उल्लेखनीय है कि कोविड बीमारी से निपटने में सबसे महत्वपूर्ण हथियार वैक्सीन को माना जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान के आरंभ होने के दिन से ही अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने की मुहिम की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। राजधानी भुवनेश्वर में बीएमसी की तरफ से टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए गए। यही कारण है कि प्रदेश में आज तीन करोड़ से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाया जा सका है।

ओड़िशा में कोरोना संक्रमण के 565 नए मामले: 63 की उम्र 18 साल से कम

राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 565 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 63 मरीजों की उम्र 18 साल से कम है। नए संक्रमित मरीजों में से 328 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 237 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 256 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज अनगुलु जिले से 8 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है जबकि बालेश्वर जिले से 28, बरगड़ से 2, भद्रक े 6, बलांगीर से 4, कटक से 61, देवगड़ से 3, ढेंकानाल से 5, गंजाम से 4, जगतसिंहपुर जिले से 20, जाजपुर जिले से 28, झारसगुड़ा जिले से 2, कलाहांडी जिले से 3, कंधमाल जिले से 5, केन्द्रापडा जिले से 4, केन्दुझर जिले से 4, कोरापुट जिले से 4, मयूरभंज जिले से 26 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा नयागड़ जिले से 2, नुआपड़ा जिले से 3, पुरी जिले से 12, रायगड़ा जिले से 2, सम्बलपुर जिले से 11, सुन्दरगड़ जिले से 6, स्टेटपुल में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश में आज और 5 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 8 हजार 192 तक पहुंच गई है। जिन पांच लोगों की कोरोना से मृत्यु होने की जानकारी दी गई है, इसमें खुर्दा जिले से 2, पुरी जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1 तथा भद्रक जिले से 1 मरीज शामिल है।

गौरतलब है कि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1025874 तक पहुंच गई है। इसमें से 1012116 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 5513 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 8192 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 

chat bot
आपका साथी