Puri Rath Yatra 2021: ओडिशा सरकार का ट्वीट, दूरदर्शन से रथयात्रा के सीधे प्रसारण के लिए किया आग्रह

ओडिशा सरकार ने ट्वीट कर दूरदर्शन से 12 जुलाई को रथयात्रा के सीधे प्रसारण के लिए सभी टेलीविजन चैनलों को कॉमन फीड मुहैया कराने हेतु तैयार रहने का आग्रह किया है। दूरदर्शन भारत का सबसे बड़ा पब्लिक ब्राडकास्टर है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:03 PM (IST)
Puri Rath Yatra 2021: ओडिशा सरकार का ट्वीट, दूरदर्शन से रथयात्रा के सीधे प्रसारण के लिए किया आग्रह
दूरदर्शन से 12 जुलाई को पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का सीधा प्रसारण होगा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। गत शुक्रवार को ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने ट्वीट कर दूरदर्शन से 12 जुलाई को पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के सीधे प्रसारण के लिए सभी टेलीविजन चैनलों को कॉमन फीड मुहैया कराने हेतु तैयार रहने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि दूरदर्शन भारत का सबसे बड़ा पब्लिक ब्राडकास्टर है जो लगभग तीन दशकों से पुरी में भगवान जगन्नाथ की आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को अनुष्ठित होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का सीधा प्रसारण पुरी बडदाण्ड से करते आ रहा है। ट्वीट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत 24 जून को देव स्नान पूर्णिमा, 12 जुलाई को रथयात्रा, 20 जुलाई, 2021 को बाहुडा यात्रा, 21 जुलाई को सोना वेष, 22 जुलाई को अधरपडा तथा 23 जुलाई को नीलाद्रि विजय के सीधे प्रसारण हेतु दूरदर्शन को सभी टेलीविजन चैनलों को कमन फीड मुहय्या कराने हेतु तैयार रहने का आग्रह किया गया है।

गत वर्ष 2020 की रथयात्रा में भी कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए दूरदर्शन ने अपनी यह जिम्मेदारी वखूबी निभाई थी। अब यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि आगामी 12 जुलाई को जगन्नाथ भगवान की कृपा से विश्व के करोड़ों जगन्नाथ भक्त अपने घर बैठे रथारुढ भगवान जगन्नाथ समेत चतुर्धा देवविग्रहों के पावन दर्शन रथयात्रा के सीधे प्रसारण के माध्यम से किस प्रकार कर पाते हैं तथा अपने मानव जीवन को सार्थक बना पाते हैं।

chat bot
आपका साथी