Kanwar Yatra 2021: कोरोना महामारी के कारण ओडिशा सरकार ने कांवड़ यात्रा पर लगायी रोक, गाइडलाइन जारी

Kanwar Yatra 2021 ओडिशा सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस दौरान तो न ता यात्रा होगी और न ही शिवालयों पर जल चढ़ाया जाएगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 07:27 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 07:27 AM (IST)
Kanwar Yatra 2021: कोरोना महामारी के कारण ओडिशा सरकार ने कांवड़ यात्रा पर लगायी रोक, गाइडलाइन जारी
ओडिशा सरकार ने बोलबम यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर लगी रहने वाली आशंका के बीच ओडिशा सरकार ने आगामी सावन के महीने में निकलने वाली पवित्र बोलबम यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस रोक के बाद प्रदेश में कहीं भी बोलबम भक्त ना ही कांवड़ यात्रा निकाल पाएंगे और ना ही शिवालयों में जाकर जल चढ़ा पाएंगे।

राज्य सरकार के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने मंगलवार को निर्देशनामा जारी करते हुए कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य अवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा परिस्थिति का आकलन कर सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार ने सावन के महीने में शिवालयों में जल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही बोलबम यात्री जल लेकर किसी भी धार्मिक स्थान या फिर शिव मंदिर में चलकर नहीं जा पाएंगे। इसके साथ ही सभी धार्मिक गतिविधि एवं लोगों के एकजुट होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

 आम तौर पर बोलबम यात्री पवित्र नदी से शनिवार, रविवार, सोमवार को पानी लेकर धार्मिक स्थल को पैदल चलकर जाते हैं और शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार  को शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि सरकार ने इन तमाम गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी कर दिया है। इसके साथ ही 16 जुलाई तक राज्य में सभी प्रकार के लगाए गए सामाजिक, राजनीतिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अन्य सभी प्रकार के लोगों के एकजुट होने पर रोक जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी