सिचाई व्यवस्था का दुरुस्त करने खोदे जाएंगे 1.25 लाख गहरे कुएं

सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम यानी मनरेगा योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में गहरे कुएं खोदने का निर्णय सरकार की तरफ से लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:16 AM (IST)
सिचाई व्यवस्था का दुरुस्त करने खोदे जाएंगे 1.25 लाख गहरे कुएं
सिचाई व्यवस्था का दुरुस्त करने खोदे जाएंगे 1.25 लाख गहरे कुएं

जासं, भुवनेश्वर : सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत राज्य के सभी जिलों में गहरे कुएं खोदने का निर्णय सरकार की तरफ से लिया गया है। इसके तहत चलित वित्तीय वर्ष के अंत तक 1 लाख 25 हजार गहरे कुएं खोदने के लिए सभी जिलाधीशों को निर्देश दिया गया है। पंचायतीराज एवं पेयजल विभाग के विशेष योजना निदेशक राजेश प्रभाकर पाटिल ने बताया कि इस संदर्भ में सभी जिलाधीशों को पत्र लिखकर उन्हें उनका लक्ष्य दिया गया है। आगामी 25 नवंबर तक ब्लॉक के हिसाब से सूची तैयार कर विभाग को भेजने के लिए कहा गया है। सरकार के निर्णय के अनुसार, मयूरभंज जिला में सर्वाधिक 14700 कुआं खोदने के लिए निर्देश दिया गया है। गंजाम जिला में 12 हजार एवं सुंदरगढ़ जिला में 11 हजार गहरे कुएं खोदे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी ब्लाक में 35 फीसद जल सिचाई व्यवस्था मुहैया कराने का निर्णय सरकार की तरफ से पहले ही लिया जा चुका है, मगर सरकार को इसमें सफलता नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी