Odisha Coronavirus Update:ओडिशा में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटे में 170 नए मरीज

Odisha Coronavirus News Updateओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले सामने आये हैं। इनमें 24 बच्‍चे भी शामिल हैं। नए संक्रमित मरीजों में क्वारेनटाइन से 98 हैं जबकि 72 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 02:31 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 02:31 PM (IST)
Odisha Coronavirus Update:ओडिशा में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटे में 170 नए मरीज
ओडिशा में आज 170 नए मामले सामने आए हैं।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में आज कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट देखी गई है। प्रदेश भर से आज 170 नए मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 42 हजार 943 तक पहुंच गई है। राज्य सू ना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है। नए संक्रमित मरीजों में क्वारेनटाइन से 98 हैं जबकि 72 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से 24 बच्चे हैं।

जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से आज सर्वाधिक 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कटक जिले से 19, बालेश्वर जिले से 11, केन्द्रापडा जिले से 11 लोग संक्रमित मिले हैं। बरगड़ से 2, भद्रक से 4, बलांगीर से 3, देवगड़ से 1, ढेंकानाल से 1, गजपति से 1, गंजाम से 3, जगतसिंहपुर जिले से 7, जाजपुर जिले से 8, झारसुगुड़ा जिले से 1, केन्दुझर जिले से 2, मयूरभंज जिले से 3, पुरी जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 9, सोनपुर जिले से 3, सुन्दरगड़ जिले से 5 तथा स्टेटपुल में 14 लोग संक्रमित मिले हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 42 हजार 943 तक पहुंच गई है। इसमें से 10 लाख 30 हजार 889 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 3651 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी