Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 545 नए मामले, 7 की मौत; 18 साल से कम आयु के 74 लोग

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 545 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 7 की मौत दर्ज की गई है। 74 संक्रमित 18 साल से कम आयु के हैं। खुर्दा से सर्वाधिक 218 मरीज सामने आये हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:25 PM (IST)
Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 545 नए मामले, 7 की मौत; 18 साल से कम आयु के 74 लोग
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 545 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 545 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 319 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 226 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के 74 लोग शामिल हैं। खुर्दा जिले में आज भी सर्वाधिक 218 लोग संक्रमित मिले हैं।

खुर्दा जिले से सर्वाधिक 218 संक्रमित

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 218 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि अनुगुल जिले से 7, बालेश्वर जिले से 47, बरगड़ जिले से 1, भद्रक जिले से 10, बलांगीर जिले से 2, कटक जिले से 73, देवगड़ जिले से 4, ढेंकानाल जिले से 2, गजपति जिले से 1, गंजाम जिले से 11, जगतसिंहपुर जिले से 37, जाजपुर जिले से 20, झारसुगुड़ा जिले से 8, कालाहाडी जिले से 1 कंधमाल जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 10, केन्दुझर जिले से 3, कोरापुट जिले से 2, मयूरभंज जिले से 14, नवरंगपुर जिले से 3, पुरी जिले से 6, रायगड़ा जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 3, सोनपुर जिले से 2, सुन्दरगड़ जिले से 11, स्टटेपुल में 50 लोग संक्रमित मिले हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की सख्या 10 लाख 25 हजार 309 तक पहुंच गई है। इसमें से 10 लाख 11 हजार 482 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 5 हजार 587 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आज 7 लोगों की की मृत्यु को मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 8187 हो गई है। सरकार ने आज जिन 7 लोगों के मृत्यु होने की जानकारी दी है उसमें खुर्दा जिले से 1, कटक जिले से 1, गंजाम जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1, तथा जगतसिंहपुर जिले से 2 संक्रमित मरीज शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी