Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 510 नए मामले, 18 साल से कम के 79 बच्चे भी संक्रमित
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 510 नए मरीजों की पुष्टि हुई है इनमें 18 वर्ष से कम आयु के 79 बच्चे भी संक्रमित हैं। प्रदेश में आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 197 मरीज समाने आये हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in Odisha) के 510 नए मामले सामने आए हैं। इन संक्रमित मरीजों में 18 साल से कम आयु के 79 बच्चे हैं। 510 मरीजों में से 297 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 213 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें खुर्दा (Khurda) जिले से सर्वाधिक 197 मरीज हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 197 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 3, बालेश्वर जिले से 33, भद्रक जिले से 9, बलांगीर जिले से 1, बौद्ध जिले से 1, कटक जिले से 78, गजपति जिले से 7, गंजाम जिले से 12, जगतसिंहपुर जिले से 22, जाजपुर जिले से 22, झारसुगुड़ा जिले से 8, कालाहांडी जिले से 1, कंधमाल जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 7, केन्दुझर जिले से 1, कोरापुट जिले से 3, मालकानगिरी जिले से 4, मयूरभंज जिले से 14, नयागड़ जिले से 1, पुरी जिले से 20, रायगड़ा जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 9, सुन्दरगड़ जिले से 3, स्टेटपुल में 47 लोग संक्रमित हुए हैं।
गौरतलब है कि आज संक्रमित पाए गए 510 मरीज को मिलाकर राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 लाख 20 हजार 754 तक पहुंच गुई है। इसमें से 10 लाख 7 हजार 66 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 5 हजार 494 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 8 हजार 135 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।