Odisha Coronavirus Update:ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1703 नए मामले, 69 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus Updateओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1703 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 69 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 386 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि कटक जिले से 240 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:49 PM (IST)
Odisha Coronavirus Update:ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1703 नए मामले, 69 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1703 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता।ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1703 नए मामले सामने आने के साथ ही 69 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 988 क्वारेनटाइ से हैं जबकि 715 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 386 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि कटक जिले से 240 नए मामले सामने आए हैं।

 राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज संक्रमित पाए गए 1703 नए मामले में से सर्वाधिक 386 मरीज खुर्दा जिले से हैं जबकि कटक जिले से 240 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा केन्द्रापड़ा जिले से 149, पुरी जिले से 139, जाजपुर जिले से 85, मयूरभंज जिले से 62, ढेंकानाल जिले से 52, जगतसिंहपुर जिले से 51, नयागड़ जिले से 46, सुन्दरगड़ जिले से 43, रायगड़ा जिले से 33, केन्दुझर जिले से 28, सम्बलपुर जिले से 15, कालाहांडी जिले से 12, सुवर्णपुर जिले से 10, गंजाम जिले से 10 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देवगड़ जिले से 9, कंधमाल जिले से 8, झारसुगुड़ा जिले से 5, कोरापुट जिले से 5, बौद्ध जिले से 4, मालकानगिरी जिले से 4, बलांगीर जिले से 3, गजपति जिले से 3, नुआपड़ा जिले से 3 तथा स्टेटपुल में 71 लोग संक्रमित मिले हैं।

 राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज कोरोना से 69 लोगों की मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 14 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि सुन्दरगड़ जिले से 10, अनुगुल जिले से 9, ढेंकानाल जिले से 8, झारसुगुड़ा जिले से 5, कंधमाल जिले से 3 बरगड़ जिले से 4, पुरी जिले से 4, सम्बलपुर जिले से 4, बलांगीर जिले से 2, कटक जिले से 1, भद्रक जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1, नयागड़ जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1, नुआपड़ा जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 1703 नए मामले के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 72 हजार 517 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 49 हजार 350 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 17 हजार 411 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से प्रदेश में 69 लोगों को मिलाकर अब तक 5703 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी