Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1615 नए मामले, 65 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus Update ओडिशा में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1615 नए मामले सामने आए हैं और 65 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 442 नए मामलों की पुष्टि हुई है और कटक से 229 नए मरीज सामने आये हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:39 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:39 AM (IST)
Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1615 नए मामले, 65 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1615 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 1615 नए मामले सामने आए हैं जबकि 65 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 937 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 678 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में खुर्दा जिले से आज भी सर्वाधिक 442 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1615 नए मामले में से खूर्दा जिले से सर्वाधिक 442 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कटक जिले से 229, पुरी जिले से 123, अनुगुल जिले से 72, बालेश्वर जिले से 98, बरगड़ जिले से 5, भद्रक जिले से 60, बलांगीर जिले से 7, बौद्ध जिले से 11, देवगड़ जिले से 9, ढेंकानाल जिले से 30, गजपति जिले से 2, गंजाम जिले से 7, जगतसिंहपुर जिले से 96, जाजपुर जिले से 70, झारसुगुड़ा जिले से 10, कालाहांडी जिले से 2, कंधमाल जिले से 14, केन्द्रापड़ा जिले से 40, केन्दुझर जिले से 15, कोरापुट जिले 4, मालकानगिरी जिले 4, मयूभंज जिले से 48, नवरंगपुर जिले से 12, नयागड़ जिले से 42, नुआपड़ा जिले से 5, रायगड़ा जिले से 9, सम्बलपुर जिले 16, सोनपुर जिले से 9, सुन्दरगड़ जिले से 30 तथा स्टेटपुल में 94 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से आज 65 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 9 लोगों की जान गई है। उसी तरह से बरगड़ जिले से, सुन्दरगड़ जिले से 6, झारसुगुड़ा जिले से 5, सम्बलपुर जिले से 5, अनुगुल जिले से 3, बलांगीर जिले से 3, कटक जिले 3, गंजाम जिले 3, जाजपुर जिले से 3, पुरी जिले से 3, भद्रक जिले 2, गजपति जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 2 केन्द्रापड़ा जिले से 2, बालेश्वर जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 1, कालाहांडी जिले से 1, केन्दुझर जिले से 1, कोरापुट जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1, नुआपड़ा जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 1615 नए संक्रमित मरीज के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 74 हजार 132 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 51 हजार 49 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 17 हजार 262 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से 5768 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी