Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1578 नए मामले, 68 लोगों की मौत; खुर्दा से सर्वाधिक मरीजों की पुष्टि

Coronavirus 3rd Wave ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1578 नए मामलों की पुष्टि हुई है 68 लोगों की मौत हो गई है। सर्वाधिक 436 मरीज खुर्दा जिले से सामने आये हैं और कटक से 212 संक्रमितों की पहचान हुई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:54 PM (IST)
Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1578 नए मामले, 68 लोगों की मौत; खुर्दा से सर्वाधिक मरीजों की पुष्टि
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 1578 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 1578 नए मामले सामने आए हैं जबकि 68 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 915 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 663 स्थानीय लोग संक्रमित हुए है। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में सर्वाधिक 436 खुर्दा जिले से हैं जबकि कटक जिले से 212 लोग संक्रमित हुए हैं।

इसके अलावा अनुगुल जिले से 47, बालेश्वर जिले से 78, बरगड़ जिले से 9, भद्रक जिले से 52, बलांगीर जिले से 8, बौद्ध जिले से 4, देवगड़ जिले से 8, ढेंकानाल जिले से 19, गजपति जिले से 14, गंजाम जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 113, जाजपुर जिले से 77, झारसुगुड़ा जिले से 2, कालाहांडी जिले से 1, कंधमाल जिले से 17, केन्द्रापड़ा जिले से 51, केन्दुझर जिले से 17, कोरापुट जिले से 14, मालकानगिरी जिले से 11, मयूरभंज जिले से 41, नवरंगपुर जिले से 16, नयागड़ जिले से 53, नुआपड़ा जिले से 2, पुरी जिले से 109, रायगड़ा जिले से 14, सम्बलपुर जिले से 18, सोनपुर जिले से 12, सुन्दरगड़ जिले से 29 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा स्टेटपुल में 92 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 68 लोगों की मौत हुई है, इसमें अनुगुल जिले से सर्वाधिक 8 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा खुर्दा जिले से 7 तथा गंजाम जिले से 7 लोगों की जान गई है। बालेश्वर जिले से 5, पुरी जिले से 5, कटक जिले से 4, मयूरभंज जिले से 4, बरगड़ जिले से 3, बलांगीर जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 3, केन्दुझर जिले से 3, नयागड़ जिले से 3, भद्रक जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 2, कालाहांडी जिले से 2, सम्बलपुर जिले से 2, नवरंगपुर जिले से 2 एवं बौद्ध जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, कंधमाल जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 1578 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 77 हजार 268 तक पहुंच गुई है। इसमें से 9 लाख 54 हजार 929 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 16 हजार 384 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से 5902 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी