Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना के 1129 नए केस, 69 लोगों की मौत; इस जिले में फिर मिले सर्वाधिक मरीज

Odisha Coronavirus News Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1129 नए मामले सामने आये हैं और 69 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। सबसे अधिक संक्रमित राज्‍य के खुर्दा जिले में पाये गए हैं कटक में भी 135 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:19 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:19 AM (IST)
Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना के 1129 नए केस, 69 लोगों की मौत; इस जिले में फिर मिले सर्वाधिक मरीज
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1129 नए मरीज

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1129 नए मामले सामने आने के साथ ही 69 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 657 लोग क्वारेनटाइन से हैं जबकि 472 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 388 लोग संक्रमित हुए जबकि कटक जिले से 135, पुरी जिले से 48, अनुगुल जिले से 55 एवं बालेश्वर जिले से 72 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बरगड़ जिले से 3, भद्रक जिले से 60, बलांगीर जिले से 4, बौद्ध जिले से 4, देवगड़ जिले से 8, ढेंकानाल जिले से 7, गंजाम जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 63, जाजपुर जिले से 48, झारसुगुड़ा जिले से 6, कालाहांडी जिले से 1, कंधमाल जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 66, केन्दुझर जिले से 8, कोरापुट जिले से 2, मालकानगिर जिले से 4, मयूरभंज जिले से 20, नवरंगपुर जिले से 5, नयागड़ जिले से 20, नुआपड़ा जिले से 3, रायगड़ा जिले से 6, सम्बलपुर जिले से 1, सोनपुर जिले से 5, सुन्दरगड़ जिले से 5, स्टेटपुल में 76 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 69 लोगों के मृत्यु होने की सूचना मिली है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 23, अनुगुल जिले से 2, बालेश्वर जिले से 3, भद्रक जिले से 3, मयूरभंज जिले से 3, बलांगीर जिले से 1, नयागड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा कटक जिले से 9, ढेंकानाल जिले से 2, गंजाम जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 2, जाजपुर जिले से 2, कालाहांडी जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 6, पुरी जिले से 7 संक्रमित मरीज ने की मृत्यु हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश अब तक 9 लाख 80 हजार 866 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अब तक 9 लाख 60 हजार 386 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 69 मृत्यु के साथ ही प्रदेश में अब तक 6102 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में 14325 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी