Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मरीज, 67 की मौत; खुर्दा से दर्ज हुए सर्वाधिक मामले

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 67 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। सर्वाधिक मामले राज्‍य के खुर्दा जिले से सामने आये हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:27 PM (IST)
Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मरीज, 67 की मौत; खुर्दा से दर्ज हुए सर्वाधिक मामले
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता।ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 598 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 434 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। 67 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जिसकी पुष्टि सरकार की तरफ से की गई है। इसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या आज 6033 तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से आज सर्वाधिक 237 नए मरीज मिले है। इसके अलावा कटक जिले से 154, अनुगुल जिले से 48, बालेश्वर जिले से 36, बरगड़ जिले से 8, भद्रक जिले से 47, बलांगीर जिले से 4, बौद्ध जिले से 2, देवगड़ जिले से 8, ढेंकानाल जिले से 25, गजपति जिले से 6, गंजाम जिले से 8, जगतसिंहपुर जिले से 82, जाजपुर जिले से 43, झारसुगुड़ा जिले से 3, कालाहांडी जिले से 6, कंधमाल जिले से 10, केन्द्रापड़ा जिले से 18, केन्दुझर जिले से 23, कोरापुट जिले से 9, मालकानगिरी जिले से 6, मयूरभंज जिले से 20, नवरंगपुर जिले से 6, नयाग़ड़ जिले से 30, नुआपड़ा जिले से 1, पुरी जिले से 82, रायगड़ा जिले से 8, सम्बलपुर जिले से 19, सोनपुर जिले से 10, सुन्दरगड़ जिले से 23 तथा स्टेटपुल में 50 लोग पाजिटिव पाए गए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 67 लोगों की मौत हुई है, उसमें खुर्दा जिले से 12, सुन्दरगड़ जिले से 11, कटक जिले से 10, पुरी जिले से 6, ढेंकानाल जिले से 5, गंजाम जिले से 4, जगतसिंहपुर जिले से 4, अनुगुल जिले से 3, भद्रक जिले से 3, बालेश्वर जिले से 2, झारसुगुड़ा जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 2 तथा बरगड़ जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, केन्दुझर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 1032 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 79 हजार 737 तक पहुंच गई है। इसमें से 9 लाख 58 हजार 601 लोग स्वस्थ हो चुके है। 15 हजार 50 सक्रिय मामले है। 6033 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी