Odisha Coronavirus News Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 6097 नए मामले, 44 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus News Update राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज 44 लोगों की मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 5 लोगों ने दम तोड़ा जबकि अनुगुल जिले से 4 बरगड़ जिले से 4 कटक जिले से 4 झारसुगुड़ा जिले से 4 लोगों की मृत्यु हुई है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 12:17 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 12:17 PM (IST)
Odisha Coronavirus News Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 6097 नए मामले, 44 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 6097 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के आज 6097 नए मामले सामने आने के साथ ही 44 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में से 3446 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 2 हजार 651 स्थानीय लोग संक्रमित हुए है।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1017 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि कटक जिले से 647 लोग, जाजपुर जिले से 434, बालेश्वर जिले से 392 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 295, बरगड़ जिले से 107, भद्रक जिले से 246, बलांगीर जिले से 77, बौद्ध जिले से 130, देवगड़ जिले से 28, ढेंकानाल जिले से 73, गजपति जिले से 48, गंजाम जिले से 45, जगतसिंहपुर जिले से 226, झारसुगुड़ा जिले से 42, कालाहांडी जिले से 77, कंधमाल जिले से 112, केन्द्रापड़ा जिले से 235, केन्दुझर जिले से 123, कोरापुट जिले से 126, मालकानगिरी जिले से 84, मयूरभंज जिले से 297, नवरंगपुर जिले से 146, नयागड़ जिले से 120, नुआपड़ा जिले से 17, पुरी जिले से 291, रायगड़ा जिले से 120, सम्बलपुर जिले से 101, सोनपुर जिले से 64, सुन्दरगड़ जिले से 208 तथा स्टेटपुल में 151 लोग संक्रमित मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 44 लोगों की मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 5 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि अनुगुल जिले से 4, बरगड़ जिले से 4, कटक जिले से 4, झारसुगुड़ा जिले से 4 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा बलांगीर जिले से 2, बौद्ध जिले से 2, मयूरभंज जिले से 2 तथा देवगड़ जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 6097 नए संक्रमित मरीज के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 37 हजार 226 तक पहुंच गई है। इसमें से 7 लाख 64 हजार 673 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 69 हजार 333 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा आज 44 मृत्यु के साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3167 तक पहुंच गई है। 

chat bot
आपका साथी