Odisha Coronavirus News Updat: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3577 नए मामले, 40 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus News Updat कोरोना संक्रमण के 3577 नए मामले सामने आने के साथ ही 40 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2039 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1538 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। उसी तरह से 40 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:59 AM (IST)
Odisha Coronavirus News Updat: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3577 नए मामले, 40 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3577 नए मामले,

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3577 नए मामले सामने आने के साथ ही 40 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2039 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1538 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। उसी तरह से 40 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

राज्य सुचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा से 571 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि कटक जिले से 407, जाजपुर जिले से 337, पुरी जिले से 237 लोग संक्रमित हुए हैं। उसी तरह से अनुगुल जिले से 127, बालेश्वर जिले से 205,बरगड़ जिले से 51, भद्रक जिले से 186, बलांगीर जिले से 36, बौद्ध जिले से 59, देवगड़ जिले से 12, ढेंकानाल जिले से 96, गजपति जिले से 29, गंजाम जिले से 27, जगतसिंहपुर जिले से 103, झारसुगुड़ा जिले से 13, कालाहांडी जिले से 41, कंधमाल जिले जिले से 41, केन्द्रापड़ा ले से 141, केन्दुझर जिले से 61, कोरापुट जिले से 59, मालकानगिरी जिले से 86, मयूरभंज जिले से 187, नवरंगपुर जिले से 57, नयागड़ जिले से 114, नुआपड़ा जिले से 19, रायगड़ा जिले से 88, सम्बलपुर जिले से 31, सोनपुर जिले से 29, सुन्दरगड़ जिले से 43 तथा स्टेट पुल में 84 लोग संक्रमित हुए हैं।

उसी तरह से राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 40 मृतकों में से बरगड़ जिले से 5, कटक जिले से 5, कोरापुट जिले से 4, मयूरभंज जिले से 4, रायगड़ा जिले से 4, गंजाम जिले से 3, झारसुगुड़ा जिले से 3, खुर्दा जिले से 3, बलांगीर जिले से 2, पुरी जिले से 2, सुन्दरगड़ जिले से 2 तथा अनुगुल जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1, नयागड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के 3577 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 लाख 77 हजार 502 तक पहुंच गई है। इसमें से 8 लाख 35 हजार 132 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 38 हजार 727 सक्रिय मामले हैं, जबकि आज 40 लोगों को मिलाकर 3590 लोगों की अब तक कोरोना से मृत्यु हुई है। 

chat bot
आपका साथी