Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में धीरे-धीरे नीचे आ रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 1629 नए संक्रमितों की पुष्टि

Coronavirus Delta Plus Variant Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 1629 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 60 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 532 नए मामले सामने आये हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:36 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:36 PM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में धीरे-धीरे नीचे आ रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 1629 नए संक्रमितों की पुष्टि
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1629 नए मामले, 60 लोगों की मौत

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के ग्राफ अब धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। प्रदेश में आज 1629 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि 60 लोगों की कोरोना से मौत होने की जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। नए संक्रमित मरीजों में 939 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 690 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि खुर्दा जिले अब सरकार एवं प्रशासन के लिए चिंता का कारण बना हुआ है, जहां आज सर्वाधिक 532 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज संक्रमित पाए गए 1629 नए मामलों में से केवल खुर्दा जिले से 532 लोग हैं जबकि कटक जिले से 160, अनुगुल जिले से 44, बालेश्वर जिले से 93, बरगड़ जिले से 11, भद्रक जिले से 67, बलांगीर जिले से 5, बौद्ध जिले से 2, देवगड़ जिले से 9, ढेंकानाल जिले से 39, गजपति जिले से 2, गंजाम जिले से 8, जगतसिंहपुर जिले से 67, जाजपुर जिले से 84, झारसुगुड़ा जिले से 5, कालाहांडी जिले से 5, कंधमाल जिले से 16, केन्द्रापड़ा जिले से 47, केन्दुझर जिले से 29, कोरापुट जिले से 4, मालकानिगर जिले से 5, मयूरभंज जिले से 53, नवरंगपुर जिले से 6, नयागड़ जिले से 38, नुआपड़ा जिले से 10, पुरी जिले से 96, रायगड़ा जिले से 12, सम्बलपुर जिले से 14, सोनपुर जिले से 22, सुन्दरगड़ जिले से 22 तथा स्टेटपुल में 113 लोग संक्रमित मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 60 लोगों की मौत कोरोना से हुई है, उसमें सुन्दरगड़ जिले से सर्वाधिक 14 लोग शामिल हैं। इसके अलावा खुर्दा जिले से 8, कटक जिले से 6, अनुगुल जिले से 6, केन्दुझर जिले से 5, पुरी जिले से 5, बौद्ध जिले से 4, सम्बलपुर जिले से 4, भद्रक जिले से 2, जाजपुर जिले से 1, झारसुगुड़ा जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, कोरापुट जिले से 1, नवरंगपुर जिले से 1, नयागड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

गौरतलब है कि 1629 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 814 तक पहुंच गई है। इसमें से 9 लाख 47 हजार 381 लोग स्वस्थ हुए हैं। 17 हजार 746 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से 60 मृतकों के साथ 5634 लोगों को कोरोना से मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी