Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में फिर बढ़ने लगा है कोरोना का ग्राफ, 1315 नए मरीज; 66 संक्रमितों की मौत

Delta Plus Variant Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं बीते 24 घंटे में यहां 1315 नए मामले सामने आए हैं और 66 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है जबकि सोमवार को यहां 1032 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:36 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:36 AM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में फिर बढ़ने लगा है कोरोना का ग्राफ, 1315 नए मरीज; 66 संक्रमितों की मौत
ओडिशा में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। प्रदेश में आज 1315 नए मामले सामने आए हैं जबकि 66 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले 2 अगस्त को 1032 नए मामले सामने आए थे जबकि 3 तारीख को 1129 एवं आज 4 अगस्त को 1315 नए मामले सामने आए हैं। कम होने के बदले कोरोना का ग्राफ बढ़ने से एक बार फिर लोगों के मन में तीसरी लहर को लेकर भय सताने लगा है।

जानकारी के मुताबिक आज संक्रमित पाए गए 1315 संक्रमित मरीजों में से 762 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 553 स्थानीय लोग संक्रमित हुए है। 66 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6168 तक पहुंच गई है।

 प्रदेश में आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 413 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि कटक जिले से 198, अनुगुल जिले से 52, बालेश्वर जिले से 43, बरगड़ जिले से 2, भद्रक जिले से 49, बलांगीर जिले से 4, बौद्ध जिले से 4, देवगड़ जिले से 7, ढेंकानाल जिले से 18, गजपति जिले से 5, गंजाम जिले से 11, जगतसिंहपुर जिले से 53, जाजपुर जिले से 89, कालाहांडी जिले से 4, कंधमाल जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 28, केन्दुझर जिले से 13, कोरापुट जिले से 6, मालकानगिरी जिले से 5, मयुरभंज जिले से 62, नवरंगपुर जिले से 4, नयागड़ जिले से 25, नुआपड़ा जिले से 6, पुरी जिले से 67, रायगड़ा जिले से 12, सम्बलपुर जिले से 23, सोनपुर जिले से 8, सुन्दरगड़ जिले से 16 तथा स्टेटपुल में 84 लोग संक्रमित मिले हैं।

 राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 66 लोगों की आज कोरोना से मौत हुई है। इसमें अनुगुल जिले से 5, भद्रक जिले से 2, बलांगीर जिले से 2, कटक जिले से 10, ढेंकानाल जिले से 1, गंजाम जिले से 1, झारसुगुड़ा जिले से 3, जाजपुर जिले से 3, कालाहाडी जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1 तथा खुर्दा जिले से 18, मयूरभंज जिले से 3, नयागड़ जिले से 2, पुरी जिले से 9 लोगों की मौत हुई है।

 गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 9 लाख 82 हजार 181 लोग कोविड पाजिटिव हो चुके है। इसमें से 9 लाख 62 हजार 88 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 13 हजार 872 सक्रिय मामले है। उसी तरह से 66 लोगों की मृत्यु के साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6168 तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी