Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण पर लगी ब्रेक, नहीं थम रहे मौत के मामले

Odisha Delta Plus Variant News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के मामले तो पहले से कम हुए हैं लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में राज्‍य में कोरोना संक्रमण के कारण 59 लोगों की मौत हुई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 02:15 PM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण पर लगी ब्रेक, नहीं थम रहे मौत के मामले
ओडिशा में दैनिक संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में दैनिक संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक तो लग गई है, मगर कोरोना से हो रही मौत पर फिलहाल किसी प्रकार का अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 59 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है जबकि 2602 नए मामले सामने आए हैं। नए संक्रमित मरीजों में से 1495 स्थानीय लोग हैं जबकि 1107 क्वारेनटाइन से हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से सर्वाधिक 529 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि कटक जिले से 397 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 99, बालेश्वर जिले से 164, बरगड़ जिले से 13, भद्रक जिले से 95, बलांगीर जिले से 5, बौद्ध जिले से 21, देवगड़ जिले से 5, ढेंकानाल जिले से 93, गजपति जिले से 9, गंजाम जिले से 8, जगतसिंहपुर जिले से 91, जाजपुर जिले से 183, झारसुगुड़ा जिले से 26, कालाहांडी जिले से 9, कंधमाल जिले से 20, केन्द्रापड़ा जिले से 59, केन्दुझर जिले से 72, कोरापुट जिले से 32, मालकानगिरी जिले से 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उसी तरह से मयूरभंज जिले से 141, नवरंगपुर जिले से 18, नयागड़ जिले से 62, नुआपड़ा जिले से 5, पुरी जिले से 174, रायगड़ा जिले से 33, सम्बलपुर जिले से 25, सोनपुर जिले से 17, सुन्दरगड़ जिले से 64, स्टेटपुल में 101 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज कोरोना से 59 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वाले मरीजों की संखया 4358 हो गई है। इसमें अनुगुल जिले से 1, बरगड़ जिले से 5, कटक जिले से 2, ढेंकानाल जिले से 5, गंजाम जिले से 4, जगतसिंहपुर जिले से 1, जाजपुर जिले से 2, कालाहांडी जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 3, खुर्दा जिले से 10, कोरापुट जिले से 1, मयूरभंज जिले से 2, नवरंगपुर जिले से 3, नयागड़ जिले से 4, पुरी जिले से 5, रायगड़ा जिले से 4 एवं सुन्दरगड़ जिले से 4 लोगों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि राज्य में अब तक 9 लाख 29 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 8 लाख 97 हजार 362 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 2815 सक्रिय मामले हैं। 4358 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी