Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2182 नए मामले, 67 लोगों की मौत

Coronavirus Delta Plus Variant Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2182 नए मामले सामने आये और 67 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। नए संक्रमित 2182 मरीजों में से खुर्दा जिले में सर्वाधिक 510 लोग संक्रमित पाए गए जबकि कटक से 308 मरीजों की पहचान हुई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 01:15 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 01:15 PM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2182 नए मामले, 67 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2182 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में आज कोरोना संक्रमण के 2182 नए मामले सामने आने के साथ ही 67 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 1258 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 924 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित 2182 मरीजों में से खुर्दा जिले में सर्वाधिक 510 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि कटक जिले से 308, जाजपुर जिले से 175, बालेश्वर जिले से 161, पुरी जिले से 94, मयूरभंज जिले से 92 तथा स्टेटपुल से 93 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा अनुगुल जिले से 89, बरगड़ जिले से 15, भद्रक जिले से 76, बलांगीर जिले से 4, बौद्ध जिले से 6, देवगड़ जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 70, गजपति जिले से 4, गंजाम जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 87, झारसुगुड़ा जिले से 9, कालाहांडी जिले से 13, कंधमाल जिले से 14, केन्द्रापड़ा जिले से 55, केन्दुझर जिले से 44, कोरापुट जिले से 28, मालकानगिरी जिले से 25, नवरंगपुर जिले से 16, नयागड़ जिले से 75, नुआपड़ा जिले से 2, रायगड़ा जिले से 22, सम्बलपुर जिले से 24, सोनपुर जिले से 13, सुन्दरगड़ जिले से 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 67 लोगों की मृत्यु हुई है उसमे खुर्दा जिले से 25, गंजाम जिले से 8, सुन्दरगड़ जिले से 7, पुरी जिले से 6, बरगड़ जिले से 4, नयागड़ जिले से 3 एवं अनुगुल जिले से 1, भद्रक जिले से 1, बौद्ध जिले से 1, गजपति जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, कालाहांडी जिले से 1, कंधमाल जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 2182 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितमरीजों की संख्या 9 लाख 52 हजार 111 तक पहुंच गई है। इसमें से 9 लाख 25 हजार 526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 21 हजार 540 सक्रिय मामले हैं जबकि 4992 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी