Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1927 नए मामले, 69 लोगों की मौत

Coronavirus Delta Plus Variant Updateओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1927 नए मामले सामने आये हैं और 69 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 498 मरीजों की पुष्टि हुई है और मौत का आंकड़ा भी यहां सबसे ज्‍यादा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:36 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 03:52 PM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1927 नए मामले, 69 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1927 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1927 नए मामले सामने आए हैं जबकि 69 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 1115 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 812 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज संक्रमित पाए गए 1927 नए मामलों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 498 मरीज हैं जबकि अनुगुल जिले से 55, बालेश्वर जिले से 111, बरगड़ जिले से 27, भद्रक जिले से 19, बलांगीर जिले से 11, बौद्ध जिले से 7, देवगड़ जिले से 6, कटक जिले से 248, ढेंकानाल जिले से 75, गजपति जिले से 4, गंजाम जिले से 10 मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा जगतसिंहपुर जिले से 91, जाजपुर जिले से 123, झारसुगुड़ा जिले से 8, कालाहांडी जिले से 7, कंधमाल जिले से 18, केन्द्रापड़ा जिले से 73, केन्दुझर जिले से 32, कोरापुट जिले से 8, मालकानगिरी जिले से 18, मयूरभंज जिले से 90, नवरंगपुर जिले से 15, नयागड़ जिले से 64, नुआपड़ा जिले से 5, पुरी जिले से 103, रायगड़ा जिले से 22, सम्बलपुर जिले से 33, सोनपुर जिले से 8, सुन्दरगड़ जिले से 38 तथा स्टेटपुल में 100 मरीज की पहचान हुई है।

 राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आज 69 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 22, अनुगुल जिले से 6, बालेश्वर जिले से 3, बरगड़ जिले से 7, भद्रक जिले से 2, बौद्ध जिले से 2, गंजाम जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 4, केन्दुझर जिले से 5, कोरापुट जिले से 1, नयागड़ जिले से 2, पुरी जिले से 2, सोनपुर जिले से 1 तथा सुन्दरगड़ जिले से 10 संक्रमित मरीज शामिल हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 5214 तक पहुंच गई है।

 गौरतलब है कि प्रदेश में प्रदेश में अब तक 9 लाख 59 हजार 986 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 35 हजार 7 लोग स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 5214 तक पहुंच गई है। प्रदेश में इस समय 19 हजार 685 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी