Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1864 नए मामले, 68 लोगों की मौत

Coronavirus Delta Plus Variant Updateओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1864 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 68 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में 19 हजार 13 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। खुर्दा से सर्वाधिक 496 लोग संक्रमित हुए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:15 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:15 PM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1864 नए मामले, 68 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1864 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1864 नए मामले सामने आए हैं जबकि 68 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में क्वारेनटाइन से 1082 तथा स्थानीय इलाके से 782 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से सर्वाधिक 496 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 69, बालेश्वर जिले से 114, बरगड़ जिले से 24, भद्रक जिले से 65, बलांगीर जिले से 5, बौद्ध जिले से 3, कटक जिले से 221, देवगड़ जिले से 6, ढेंकानाल जिले से 84, गजपति जिले से 3, गंजाम जिले से 12, जगतसिंहपुर जिले से 89, जाजपुर जिले से 107, झारसुगुड़ा जिले से 8 कालाहांडी जिले से 7 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कंधमाल जिले से 16, केन्द्रापड़ा जिले से 59, केन्दुझर जिले से 44, कोरापुट जिले से 7, मालकानगिरी जिले से 12, मयूरभंज जिले से 57, नवरंगपुर जिले से 2, नयागड़ जिले से 66, नुआपड़ा जिले से 9, पुरी जिले 59, रायगड़ा जिले से 24, सम्बलपुर जिले से 34, सोनपुर जिले से 6, सुन्दरगड़ जिले से 56, स्टेटपुल में 100 लोग संक्रमित हुए हैं। उसी तरह से पिछले 24 घंटे में 2044 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ राज्य में 19 हजार 13 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 68 लोगों की आज मृत्यु हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 30 लोग शामिल हैं जबकि पुरी जिले जिले से 11, अनुगुल जिले से 8, मयूरभंज जिले से 7, केन्दुझर जिले से 6, गंजाम जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1, नुआपड़ा जिले से 1 तथा सुन्दरगड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि 1864 ने मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 65 हजार 715 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 41 हजार 204 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 19 हजार 13 सक्रिय मामले हैं जबकि 5445 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी