दिल्ली रवाना हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक: पिपिली विधानसभा में चुनाव प्रचार करने की सम्भावना कम

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Naveen Patnaik) तीन दिवसीय दौरे पर दिल्‍ली के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां वह केन्द्र गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए आए हैं। बैठक 26 सितम्‍बर को होगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 02:32 PM (IST)
दिल्ली रवाना हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक: पिपिली विधानसभा में चुनाव प्रचार करने की सम्भावना कम
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Naveen Patnaik)आज तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। नक्सल मुकाबला के लिए केन्द्र गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं। इस बैठक 26 सितम्बर रविवार को होगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए देश के सभी नक्सल प्रभावित राज्य के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

पिपिली में 30 सितम्बर को होगा मतदान

यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दिल्ली दौरे पर चले जाने से अब पिपिली विधानसभा सीट (Pipili Assembly seat) पर होने वाले उप चुनाव में प्रचार करने की सम्भावना कम हो जाने की बात कही जा रही है। पिपिली में आगामी 30 सितम्बर को मतदान (Voting) होगा। 3 अक्टूबर को मतगणना (Counting) होगी। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दल के उम्मीदवार चुनाव प्रचार (Election Campaign) में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए। पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी पुरी में चुनाव प्रचार करने को लेकर चर्चा हो रही थी। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपने पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि अब मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर चले जाने के चलते उनके चुनाव प्रचार करने की सम्भावना कम हो गई है।

chat bot
आपका साथी