Tokyo 2020: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने Brilliant in Blue लिख भारतीय हाकी टीम को दी बधाई

Tokyo 2020 टोकियो ओलिंपिक मे 41 साल के बाद भारतीय हाकी टीम ने देश को मेडल दिया है ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भारतीय हाकी टीम को अपनी शुभकामना दी हैं। पुरुष एवं महिला दोनों ही हाकी टीम का प्रायोजक ओडिशा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:58 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:58 PM (IST)
Tokyo 2020: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने Brilliant in Blue लिख भारतीय हाकी टीम को दी बधाई
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हाकी टीम को अपनी शुभकामना दी है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। टोकियो ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम की ऐतिहासिक विजय। 41 साल के बाद भारतीय हाकी टीम ने देश को मेडल दिया है। ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भारतीय हाकी टीम को अपनी शुभकामना दी है। ब्रिलियंट इन ब्लू लिखकर भारतीय हाकी टीम की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की है। यहां उल्लेखनीय है कि पुरुष एवं महिला दोनों ही हाकी टीम का प्रायोजक ओडिशा है।

#WATCH Odisha CM Naveen Patnaik spoke to Indian men's hockey team and congratulated them for winning the Bronze medal in match against Germany

"We are looking forward to receiving the Indian Olympic hockey team on 16th August in Bhubaneswar," he said#OlympicGames pic.twitter.com/vh7wVtdSzK

— ANI (@ANI) August 5, 2021

ओडिशा भारतीय हाकी टीम का वर्ष 2018 से प्रायोजक है केवल इतना ही नहीं है बल्कि देश में हाकी खेल के विकास में ओडिशा का योगदान अतुलनीय है। ओडिशा में हाकी खेल के विकास का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुरुष हाकी टीम मे उप कप्तान वीरेन्द्र लाकरा है जबकि महिला हाकी टीम में दीप ग्रेस एक्का हैं। ओलंपिक्स में आज भारतीय हाकी टीम के पदक पदक जीतते ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जगह-जगह से बधाइयां मिल रही है। राजनीतिक क्षेत्र से लेकर मीडिया एवं खेल जगत से लोग ट्वीट कर भारतीय हाकी टीम के साथ ही नवीन पटनायक को अपनी शुभकामना दे रहे हैं।

गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। 41 साल बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम को ओलिंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल हुआ है। बता दें कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों हार गई थी। इसके बाद उसे कांस्य जीतने का मौका मिला। एक समय भारतीय टीम जर्मनी के खिलाफ 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने सात मिनट में चार गोल कर मैच की दिशा अपनी ओर मोड़ दी। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले 1980 में भारतीय हाकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी और फिर तब पहली बार भारतीय हाकी टीम ने ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था।

chat bot
आपका साथी