संक्रमित होने के कारण विस सत्र में नहीं शामिल हो पाए 19 सदस्य

ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व 14 मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:15 AM (IST)
संक्रमित होने के कारण विस सत्र में नहीं शामिल हो पाए 19 सदस्य
संक्रमित होने के कारण विस सत्र में नहीं शामिल हो पाए 19 सदस्य

जासं, भुवनेश्वर (ओडिशा) : ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व 14 मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित थे। मंगलवार को पुन: 5 विधायक संक्रमित पाए गए। ऐसे में 19 विधायक एवं मंत्री सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाए। मंगलवार को संक्रमित पाए गए पांच विधायकों में जयंत षडंगी, भूदान मुर्मू, अंगद कंहर, सरोज मेहेर एवं विक्रम पंडा शामिल हैं। इससे पूर्व 14 सदस्य पाजिटिव पाए गए थे। इनमें विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, मंत्री समीर दास, पद्मिनी दिआन, ज्योति प्रकाश पाणीग्राही, जयंत षडंगी, भूदान मुर्मू, अंगद कंहर, सरोज मेहेर एवं विक्रम पंडा आदि प्रमुख नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी