Odisha School Reopen News: ओडिशा में 26 जुलाई से स्कूल के साथ अब होस्‍टल खोलने की भी अनुमति, शिक्षा विभाग की SOP जारी

Odisha School Reopen News ओडिशा सरकार ने स्‍कूल के बाद अब होस्‍टल खोलने की अनुमति भी दे दी है। 26 जुलाई से स्‍कूल और होस्‍टल खोल दिए जाएंगे। निजी संस्थानों द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूलों के होस्‍टल भी खोले जाएंगे। इसे लेकर एसओपी भी जारी कर दी गई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:36 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:58 AM (IST)
Odisha School Reopen News: ओडिशा में 26 जुलाई से स्कूल के साथ अब होस्‍टल खोलने की भी अनुमति, शिक्षा विभाग की SOP जारी
ओडिशा में स्कूल के बाद होस्‍टल खोलने की अनुमति सरकार ने दे दी है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। छात्र-छात्राओं के लिए खुशी की खबर है। स्कूल के बाद होस्‍टल को भी खोलने की अनुमति सरकार ने दे दी है। आगामी 26 जुलाई से स्कूल के साथ होस्‍टलों को भी खोले जाने की घोषणा बुधवार को सरकार की तरफ से की गई है। 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए होस्‍टल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य रूप से शिक्षा, एस-एसटी ए​वं अल्प संख्यक विभाग द्वारा संचालित होने वाले होस्‍टल खोले जाएंगे। उसी तरह से निजी संस्थानों द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूलों के होस्‍टल भी खोले जाएंगे। होस्‍टल शिक्षा विभाग की तरफ से स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर (एसओपी) अर्थात मानक संचालन प्रक्रिया जारी किया गया है।

 यहां उल्लेखनीय है कि पहले से ही 26 जुलाई से स्कूल खोलने के लिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया था। केवल 10वीं एवं 12वीं कक्षा के स्कूल खोले जाएंगे। इस संदर्भ में शिक्षा सचिव सत्यव्रत साहू ने जानकारी दी है। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय खोलने की जानकारी शिक्षा सचिव ने दी है। इसके लिए स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग की तरफ से एसओपी जारी की गई है। आन लाइन पाठ्यक्रम का सभी छात्र-छात्राओं के पास नहीं पहुंच पाने के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है।

 गौरतलब है कि प्रतिबंध एवं सुरक्षा के बीच स्कूलों को खोलने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था। व्यक्तिगत दुराव का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कक्षा में 20 से 25 छात्र को बैठने की व्यवस्था होगी। सभी के लिए मास्क जरूरी है। स्कूल को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। यहां तक कि प्रवेश मार्ग पर सैनिटाइजर एवं थर्मल स्‍क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल में आइसोलेशन कक्षा की भी व्यवस्था रहेगी। 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को लेकर परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियमित स्कूलों में जाकर जांच करेंगे

chat bot
आपका साथी