DRDO चांदीपुर खुफिया तथ्य लीक मामले में आया नया तथ्य: पाकिस्तान से आपरेट हो रहा था फेसबुक खाता

चांदीपुर डीआरडीओ (DRDO Chandipur) से तथ्य लीक होने के मामले में पाकिस्तान (Pakistan) से 4 नकली फेसबुक खाता बनाकर रहस्यमयी युवती के जरिए तथ्य हासिल किया जा रहा था। युवती के चार नकली फेसबुक खाता (Fake Facebook Account) पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:09 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:09 AM (IST)
DRDO चांदीपुर खुफिया तथ्य लीक मामले में आया नया तथ्य: पाकिस्तान से आपरेट हो रहा था फेसबुक खाता
DRDO चांदीपुर खुफिया तथ्य लीक मामले में आया नया तथ्य

भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। डीआरडीओ से तथ्य हासिल करने के लिए पाकिस्तान से योजना तैयार की गई थी। पाकिस्तान से 4 नकली फेसबुक खाता बनाकर रहस्यमयी युवती के जरिए तथ्य हासिल किया जा रहा था। चांदीपुर डीआरडीओ से तथ्य लीक होने के मामले में आज कुछ इसी तरह का गम्भीर तथ्य क्राइमब्रांच के एडीजी संजीव पंडा ने दिया है।

 क्राइमब्रांच एडीजी पंडा ने कहा है कि डीआरडीओ गुप्तचर मामले के पीछे रहने वाली युवती के चार नकली फेसबुक खाता पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। इसमें से तीन खाता इस्लामाबाद से एवं एक खाता रावलपिंडी से संचालित किया जा रहा था। रहस्यमयी युवती प्राक्सी आईपी का प्रयोग करती थी। प्राक्सी आईपी के चलते इसका लोकेशन ब्रिटेन में दिखा रहा था। हालांकि वास्तव में यह पाकिस्तान से ही संचालित हो रहा था। उसी तरह से अब भी रहस्यमयी के अनेक खाते एक्टिव होने की जानकारी क्राइमब्रांच एडीजी ने दी है। इस तथ्य के बारे में जानकारी मिलने के बाद एडीजी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर अभियुक्तों को पुन: रिमांड में लिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रतिरक्षा तथ्य लीक मामले में चांदीपुर आईटीआर के 4 ठेका कर्मचारी एवं एक स्थायी कर्मचारी को बालेश्वर जिला पुलिस की स्पेशल स्क्वाड ने 14 सितम्बर की देर रात को गिरफ्तार किया है। इस संवेदनशील मामले की जांच का दायित्व क्राइमब्रांच के लेने केबाद 18 सितम्बर को सभी अभियुक्तों को 7 दिवसीय रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों से जब्त मोबाइल फोन, लैपटाप, व्हाटसएप चैटिंग के आधार पर क्राइमब्रांच के हाथ कई तथ्य लगे थे। यहां तक कि अभियुक्तों के हनीट्रैप में फंसाकर पाकिस्तानी युवती का फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का सुराक भी क्राइमब्रांच के हाथ लगा था। हालांकि आज एडीजी ने यह नया तथ्य दिया है। फिलहाल मामले के तहत तक जाने के लिए जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी