चक्रवात एम्फन के बाद प.बंगाल से लौटा NDRF जवान संक्रमित, 372 दमकलकर्मी भी क्‍वारंटाइन में

पश्चिम बंगाल में चक्रवात एम्फन के कारण हुई तबाही के बाद राहत एवं बचाव कार्य सम्पन्न कर ओडिशा लौटा NDRF का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:03 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:03 PM (IST)
चक्रवात एम्फन के बाद प.बंगाल से लौटा NDRF जवान संक्रमित, 372 दमकलकर्मी भी क्‍वारंटाइन में
चक्रवात एम्फन के बाद प.बंगाल से लौटा NDRF जवान संक्रमित, 372 दमकलकर्मी भी क्‍वारंटाइन में

भुवनेश्‍वर, जागरण संवाददाता। चक्रवात एम्फन से हुई तबाही के बाद पश्चिम बंगाल में राहत एवं बचाव कार्य सम्पन्न कर वापस लौटा एनडीआरएफ का एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है और दमकल विभाग के   372 कर्मचारियों को भी क्‍वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। इस जवान को कटक कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकलकर्मियों को 14 दिन के क्‍वारंटाइन में रखा गया है। इन्‍हें कृपाजल इंजीनियरिंग कैंपस एवं रेवन्यू आफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रखा गया है। सभी सदस्यों का कोविड 19 टेस्ट किया जाएगा। 

  चक्रवात एम्फन से पश्चिम बंगाल में काफी अधिक नुकसान हुआ था। ऐसे में वहां पर राहत एवं बचाव कार्य में ओडिशा दमकल विभाग के 372 कर्मचारियों को नियोजित किया गया था। 24 मई को यह टीम पश्चिम बंगाल के लिए यहां से रवाना हुई थी। ओडिशा की इस टीम के कार्य की पश्चिम बंगाल में काफी सराहना हुई है। 

 ओडिशा से जाने वाल दमकल विभाग की टीम ने 2550 पेड़ काटकर साफ करने के साथ रास्ते में गिर पड़े 717 बिजली खम्भे को हटाकर रास्ता साफ किया था। इस टीम को पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी सराहा है। पश्चिम बंगाल के नगर विकास मंत्री एवं कोलकाता के मेयर ने ओडिशा दमकल वाहिनी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करने के साथ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया था। राहत एवं बचाव कार्य सम्पन्न कर यह टीम अब ओडिशा लौट आयी है, जिन्हें 14 दिन के लिए क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

 जानकारी के मुताबिक ओडिशा से एनडीआरएफ की 8 यूनिट कोलकाता गई थी। यहां से लौटने के बाद सभी जवान एवं अधिकारी को क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनमें से 6 लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने से कटक एससीबी में भर्ती करते हुए उनके स्वाब नमूने को टेस्ट किया गया था, जिसमें से आज एक जवान की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। ऐसे में कोलकाता जाने वाली एनडीआरएफ, ओड्राफ एवं दमकल वाहिनी टीम के सभी सदस्यों को 14 दिन क्‍वारंटाइन में रखने की जानकारी विशेष राहत आयुक्त ने दी है।

 LIVE Coronavirus Gujarat Update गुजरात में कोरोना का कहर, 510 नए मामलाेें के बाद 19119 संक्रमित

chat bot
आपका साथी