Narender Modi Birthday: पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर प्रियंका का खास तोहफा, अनाज से बनाई 8 फीट ऊंची तस्वीर
Narender Modi Birthday ओडिशा के भुवनेश्वर में रहने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसक प्रियंका साहनी (Priyanka sahni) ने अनाज से पीएम मोदी की एक खास तस्वीर तैयार की है। ये तस्वीर 8 फीट ऊंची और चार फीट चौड़ी है।
भुवनेश्वर, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) के 71वें जन्मदिन पर ओडिशा के भुवनेश्वर में रहने वाली पीएम मोदी की प्रशंसक प्रियंका साहनी (Priyanka sahni) ने एक खास तरह की तस्वीर बनाई है। प्रियंका ने 8 फीट ऊंचे और 4 फीट चौड़े लकड़ी के बोर्ड पर अनाज (Food Grains) की मदद से पीएम मोदी की तस्वीर तैयार की है। यह ओडिशा की पट्टाचित्र की परंपरा को भी दर्शाता है। प्रियंका कहा कहना है कि पीएम मोदी देश ही नहीं पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। ये तस्वीर हमारे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी को पूरे ओडिशा की तरफ से उपहार है।
भुवनेश्वर की रहने वाली प्रियंका ने दाल और अनाज की मदद से ये आकर्षक तस्वीर तैयार की है। इस चित्र में ओडिशा के प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर का चक्र भी दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी के सीने पर भारत का नक्शा बना है जिसका अर्थ है पीएम मोदी पूरे भारत के पसंदीदा नेता हैं और भारत की जनता के लिए ही उनका दिल धड़कता है।
इस तस्वीर को बनाने में प्रियंका को दो दिन का समय लगा। इसे बनाने में प्रियंका ने अरहर की दाल, मूंग दाल, चावल और चिड़वे का प्रयोग किया है। प्रियंका का कहना है भारत कृषि प्रधान देश है और यहां अनाज की पूजा होती है इसलिए मैंने तस्वीर को बनाने के लिए अनाज का इस्तेमाल किया है।