ओडिशा के सभी 22 रूटों पर मो बस सेवा शुरू

ओडिशा राज्य के सभी रूटों पर मो बस सेवा शुरू कर दी गई है। भुवनेश्वर कटक पुरी रूट पर मो बस सेवा को मंगलवार से शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:30 AM (IST)
ओडिशा के सभी 22 रूटों पर मो बस सेवा शुरू
ओडिशा के सभी 22 रूटों पर मो बस सेवा शुरू

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा राज्य के सभी रूटों पर मो बस सेवा शुरू कर दी गई है। भुवनेश्वर, कटक, पुरी रूट पर मो बस सेवा को मंगलवार से शुरू किया गया। कोविड नियम का अनुपालन करते हुए मो बस सेवा शुरू की गई है। कोरोना प्रतिबंध के कारण राज्य में मो बस सेवा को बंद कर दिया गया था। प्रतिदिन हजारों-हजार लोग मो बस सेवा पर निर्भर करते हैं। लाकडाउन लगने से मो बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

वर्तमान धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो रहा है। इसी के तहत मो बस सेवा को फिर से शुरू करने की अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है। इससे पहले चरणबद्ध तरीके से मो बस सेवा को चलाने की अनुमति दी गई थी। राज्य के सभी 22 रूट में 144 मो बस सेवा को शुरू किया गया है। इससे पहले चरण में 7 रूट में मो बस सेवा की अनुमति सरकार ने दी थी। दूसरे चरण में 8 रूट में एवं अब तीसरे चरण में सभी रूट में मो बस सेवा को शुरू किया गया है। विजिलेंस ने खंगाला आइएफएस अधिकारी अभयकांत का सरकारी आवास निलंबित आइएफएस अधिकारी अभयकांत पाठक मामले को लेकर विजिलेंस की टीम ने उसके चालक एवं बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की है। इन दोनों से वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। उधर, विजिलेंस की एक विशेष टीम मंगलवार को फिर से अभयकांत के सरकारी आवास एवं बरहमपुर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

उल्लेखनीय है कि अभयकांत पाठक वर्तमान अपने बेटे आकाश पाठक के साथ झारपडा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। गोपालपुर इलाके के 68 युवक-युवतियों को प्रस्तावित टाटा प्रकल्प में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में अभयकांत के पुत्र आकाश के संबंध को लेकर भी जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी