नवीन निवास की शोभा बढ़ाएगा नंदिनी का आभूषण बॉक्स

नगर स्थित प्रदर्शनी मैदान में आयोजित मिशन शक्ति मेले में बुधवार को खास चहलकदमी देखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:15 AM (IST)
नवीन निवास की शोभा बढ़ाएगा नंदिनी का आभूषण बॉक्स
नवीन निवास की शोभा बढ़ाएगा नंदिनी का आभूषण बॉक्स

जासं, भुवनेश्वर : नगर स्थित प्रदर्शनी मैदान में आयोजित मिशन शक्ति मेले में बुधवार को खास चहलकदमी देखी गई। शाम के समय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मेला में आने और मेला घूमकर खरीदारी करने को लेकर स्टाल लगाने वालों में खासा उत्साह दिखा। खासकर उन स्टॉलों में जहां से मुख्यमंत्री ने खरीदारी की।

बुधवार शाम को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मेला में पहुंचने के बाद 14 स्टॉलों पर गए और उनसे हिदी में बात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। घूमते हुए मुख्यमंत्री शक्ति महा सरस्वती महिला स्वयं सहायक समूह के स्टाल में बने आभूषण बॉक्स को देखकर प्रभावित हो गए और उसे खरीद लिया। यह स्टाल नंदिनी महारणा का था। नंदिनी महारणा ने बताया कि स्टाल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने हिदी में पूछा की यह आभूषण का बॉक्स कितने रुपये का है। हमने इसकी कीमत 250 रुपये बतायी। मुख्यमंत्री ने 500 रुपये की नोट दी, जिसे मैं हमेंशा संभाल कर रखूंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री एक कागज कारीगरी स्टाल पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक पेन स्टैंड को हाथ में उठाते हुए यह किससे बना है, सवाल किया। यह महिला एक दिन मुख्यमंत्री के हाथ से सफल उद्यमी के तौर पर 50 हजार रुपये का चेक पुरस्कार के तौर पर ग्रहण किया था, जिसे मुख्यमंत्री को बताया। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा तैयार विभिन्न सामग्री को देखने के बाद नवीन पटनायक ने सराहना करने के साथ महिला समूह के सदस्यों के साथ चर्चा की। आगामी दिनों में इसका किस प्रकार से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होगा, इसे लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

उल्लेखनीय है कि इस बार मिशन शक्ति मेला में कुल 202 स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में विभिन्न प्रकार के हाथ से निíमत सामग्री, जंगली द्रव्य, खाद्य, राष्ट्रीय द्रव्य, मशाला आदि उपलब्ध किया गया है, जो राजधानी के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

chat bot
आपका साथी