पीसीसी अध्यक्ष पद से निरंजन पटनायक का इस्तीफा

आम चुनाव-2019 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:48 AM (IST)
पीसीसी अध्यक्ष पद से निरंजन पटनायक का इस्तीफा
पीसीसी अध्यक्ष पद से निरंजन पटनायक का इस्तीफा

जासं, भुवनेश्वर : आम चुनाव-2019 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेज दिया है। ओडिशा विधानसभा में केवल 9 सीटों के साथ राष्ट्रीय पार्टी तीसरे स्थान पर खिसकने के बाद पटनायक ने यह कदम उठाया है। यहां तक कि पटनायक, जो भंडारीपोखरी और घसीपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे वह भी हार गए हैं। इन दोनों सीटों पर बीजद के प्रफुल्ल सामल और बद्री नारायण पात्रा ने चुनाव जीता है।

chat bot
आपका साथी