Mann Ki Baat: जानें, कौन हैं ओडिशा के सिलू नायक जिनकी पीएम मोदी ने मन की बात में की तारीफ

Mann Ki Baat पीएम मोदी ने मन की बात में ओड‍िशा के स‍िलू नायक की प्रशंसा की। इस युवक का नाम सिलू नायक उर्फ नायक सर है। सिलू नायक से प्रशिक्षण लेकर आज कई युवकों को सेना में भर्ती होने का मौका मिला है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:29 PM (IST)
Mann Ki Baat: जानें, कौन हैं ओडिशा के सिलू नायक जिनकी पीएम मोदी ने मन की बात में की तारीफ
ओडिशा के सिलू नायक की पीएम मोदी ने मन की बात में की तारीफ। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को मन की बात कार्यक्रम में ओड‍िशा के स‍िलू नायक की प्रशंसा की। इस युवक का नाम सिलू नायक उर्फ नायक सर है। पूरे ओड‍िशा में चर्चित हैं। जगत सिंह पुर जिले के अरखकूद के सिलू नायक से प्रशिक्षण लेकर आज कई युवकों को सेना में भर्ती होने का मौका मिला है। सेना में भर्ती कराने के लिए सिलू नायक एक महागुरु बटालियन प्रशिक्षण केंद्र खोलकर मुफ्त में युवकों को प्रशिक्षण देते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री ने आज उनकी प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि ओडिशा में एक नायक सर हैं। उनका पूरा नाम सिलू नायक है। किन्तु सभी लोग उन्हें नायक सर कहकर बुलाते हैं। जो लोग सेना में जाना चाहते हैं, नायक सर उन्हें मुफ्त में प्रशिक्षण देते हैं।

नायक सर के प्रशिक्षण केंद्र का नाम महागुरु बटालियन है। यहां पर फिजिकल फिटनेस से लेकर इंटरव्यू व रिटेन टेस्ट आदि का अभ्यास कराया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिलू नायक से प्रशिक्षण लेकर अनेक युवक थल, जल, नौसेना के साथ अर्धसामरिक वाहिनी में शामिल हुए हैं। सिलू नायक खुद पुलिस में भर्ती होना चाहते थे, मगर उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया था। हालांकि आज वह खुद अपने प्रशिक्षण के बल पर युवकों को देश की सेवा के लिए तैयार करा रहे हैं। नायक सर आगामी दिनों में देश के लिए अनेक नायक बनाएंगे, इसके लिए आज मैं उन्हें शुभकामना दूंगा।

जानिए, कौन हैं सिलू नायक और उनकी महागुरु बटालियन गठन करने के पीछे की क्या है कहानी

ओडिशा में नायक सर के नाम से प्रसिद्धि पा चुके 28 वर्षीय युवक सिलू नायक जगत सिंह पुर जिले के नाउगां ब्लाक अंतर्गत अरखकूद गांव के वासिंदा हैं। 2016 से वह महागुरु बटालियन की स्थापना कर नाउगां, बालीकूदा जैसे इलाके के युवकों को मुफ्त में सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। 2016 में ओआइएसएफ में नौकरी पाने वाले सिलू नायक युवकों के लिए कुछ करने के उद्देश्य से राउरकेला में ट्रेनिंग छोड़कर इस बटालियन का गठन किया। मात्र 23 साल की उम्र में ओआइएसएफ में भर्ती होने के बाद राउरकेला में उनकी ट्रेनिंग हुई।

फिजिकल टेस्ट के समय अनेक अच्छे बच्चों को जब उन्होंने विफल होते देखा तो उनके मन को यह घटना आंदोलित कर दी। ऐसे में ट्रेनिंग को आधे में छोड़ दिया और अपने घर आ गए। अरखकूद देवी नदी के किनारे उन्होंने महागुरु बटालियन नामक संस्था बनायी। इस संस्था में पांच साल से सुबह व अपराह्न के समय बिना कोई चार्ज लिए वह नाउगां ब्लाक व आस-पास इलाके के युवकों को ऊंची कूद, लंबी कूद, लंबी दौड़ के लिए प्रशिक्षण देने लगे। लिखित परीक्षा के लिए तैयार होने के लिए भी उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था की। सामान्य ज्ञान, एरिथमेटिक जैसी शिक्षा वे दे रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण लेने वाले 40 से अधिक युवक भारतीय सेना, ओडिशा पुलिस व अन्य सिक्योरिटी संस्था में नियुक्ति पा चुके हैं, जबकि 60 से युवक अभी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी