Onion Price: जानें कब तक रुलाएगा महंगा प्याज, क्या नये साल में मिलेगी राहत

ओडिशा के आपूर्ति मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वांई के अनुसार नये साल में प्याज के दाम कम हो जाएंगे गौरतलब है कि पूरे देश में ही प्‍याज काफी महंगी मिल रही है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:46 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 12:46 PM (IST)
Onion Price: जानें कब तक रुलाएगा महंगा प्याज, क्या नये साल में मिलेगी राहत
Onion Price: जानें कब तक रुलाएगा महंगा प्याज, क्या नये साल में मिलेगी राहत

भुवनेश्वर, जेएनएन। इस महीने के अंत तक या फिर जनवरी एक तारीख से राज्य में प्याज की कीमत कम हो जाएगी। प्याज दर नियंत्रण को लेकर सोमवार को लोकसेवा भवन में हुई बैठक के बाद यह जानकारी राज्य के आपूर्ति मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वांई ने दी है। मंत्री स्वांई ने कहा है कि पहले दैनिक 50 ट्रक प्याज आती थी, मगर इस समय मात्र एक ही ट्रक प्याज आ रही है। विदेश से केंद्र सरकार एक लाख मैट्रिक टन प्याज मंगा रही है। मंत्री ने कहा कि प्याज की समस्या केवल ओडिशा की नहीं है बल्कि पूरे देश की है।

राज्य में पहले की तुलना में 26 फीसद कम जमीन प्याज की खेती हो रही है, जिससे यह समस्या देखी जा रही है। लोकसेवा भवन में आयोजित बैठक में आपूर्ति सचिव, समवाय नियंत्रक, आपूर्ति विभाग के अधिकारी प्रमुख उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में प्याज की कीमत 140 से 150 रुपये प्रति  किलो बिक रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को सुलभ दर में प्याज मुहैया कराने के लिए सरकार ने मैत्री काउंटर खोला है। हालांकि इस सरकारी मैत्री काउंटर में भी प्याज की कीमत प्रति किलो 100 रुपया में बेची जा रही है। ऐसे में उपभोक्ता इन काउंटरों पर प्याज खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्याज की के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा है, प्रियंका ने वित्तमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें जानकार अच्छा लगा कि आप प्याज लहसुन नहीं खातीं, लेकिन प्याज लहसुन की आसमान छूती कीमतें देश के आम आदमी को लूट रही है, इसलिए समाधान तो आपको निकालना होगा। 

प्रियंका ने कहा किसानों ने जब बंपर फसल उगायी तो सरकार ने उन्हें बहुत काम दाम दिये। लेकिन बिचौलिए मालामाल हो गए, लेकिन घाटे के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए। सरकारी नीतियों के चलते ही प्याज की बुवाई में कमी आयी जिसका परिणाम ये है कि अब प्याज आम आदमी को रुला रहा है। बता दें कि महंगी प्याज ने जहां आम इंसान की थाली का जायगा बिगाड़ दिया है, वहीं अन्य वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दामों के कारण आम आदमी पूरी तरह त्रस्त है। 

प्याज के साथ दाल व तेल ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, देखें रेट लिस्ट

chat bot
आपका साथी