बंदूक दिखाकर एक कंपनी के दो सुपरवाइजर का अपहरण: लोगों में दहशत

अनुगुल जिले में कुछ अपराधियों ने बंदूक दिखाकर एक कंपनी के दो सुपरवाइजर का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में स्थानीय थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 07:20 AM (IST)
बंदूक दिखाकर एक कंपनी के दो सुपरवाइजर का अपहरण: लोगों में दहशत
अनुगुल जिले में दो सुपरवाइजर का अपहरण

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीबन 125 किमी. दूर अनुगुल जिले में कुछ अपराधियों ने बंदूक दिखाकर ठेका कार्य में नियोजित एक कंपनी के दो सुपरवाइजर का अपहरण कर लिया है। अपहरण करने वाले अपराधी हिन्दी भाषा में बात कर रहे थे। हालांकि वे कहां से आए थे और किस लिए अपहरण किया गया है, इस संबंध में अभी तक पुलिस के पास कोई खबर नहीं है। 

खबर के मुताबिक बीती रात में अनुगुल जिले के पाललहड़ा ब्लाक के कम्परकेला-तीमी रास्ता निर्माण में नियोजित स्वाईं एण्ड को कंपनी के दो सुपरवाइजर का अपहरण होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ठेका संस्था के मैनेजर से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीबन 1 बजे 10 से 12 लोग रास्ता निर्माण के लिए बनाए गए कैंप के पास पहुंचे थे। वहां पर ठेकेदार, हेल्फर को मिलाकर करीबन 20 से अधिक कर्मचारी थे। इन अपराधियों ने यहां पहुंचने के बाद हिन्दी भाषा में पूछा कि कौन क्या कर रहे हैं। इसके बाद बंदूक दिखाकर धमकाने के साथ ही दो सुपरवाइजर सनातन बेहेरा तथा नरोत्तम विश्वाल को दो गाड़ी में बैठा कर अपने साथ लेकर चले गए हैं। इन दोनों सुपरवाइजर को वे क्यों अपने साथ ले गए हैं, इस संदर्भ में अभी तक कुछ पता नहीं चला है और ना ही अपहरणकर्ताओं का अभी तक कोई फोन आया है। इस संबंध में स्थानीय थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है।

गौरतलब है कि 5 करोड़ रुपये की लागत से रास्ते का यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। किसने और क्यों ठेका कर्मचारी का अपहरण किया है, वह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ठेका संस्था के मैनेजर मौके पर पहुंचे और इस संदर्भ में पाललहड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

इन अपराधियों ने यहां पहुंचने के बाद हिन्दी भाषा में पूछा कि कौन क्या कर रहे हैं। इसके बाद बंदूक दिखाकर धमकाने के साथ ही दो सुपरवाइजर सनातन बेहेरा तथा नरोत्तम विश्वाल को दो गाड़ी में बैठा कर अपने साथ लेकर चले गए हैं। इन दोनों सुपरवाइजर को वे क्यों अपने साथ ले गए हैं, इस संदर्भ में अभी तक कुछ पता नहीं चला है और ना ही अपहरणकारियों का अभी तक कोई फोन आया है। इस संबंध में स्थानीय थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है।

गौरतलब है कि 5 करोड़ रुपये की लागत से रास्ते का यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। किसने और क्यों ठेका कर्मचारी का अपहरण किया है, वह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ठेका संस्था के मैनेजर मौके पर पहुंचे और इस संदर्भ में पाललहड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी