Odisha Police: गैर जमानती वॉरंट के खिलाफ चला स्वतंत्र अभियान- एक सप्ताह में 4945 आरोपी गिरफ्तार

Odisha policeओडिशा पुलिस की ओर से गैर जमानती वारंट को लेकर चलने वाली स्वतंत्र अभियान के तहत 4945 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल आरोपियों में से 467 को सेशन ट्रायल 3517 को जनरल रजिस्टर और 961 को विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी की गई।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 09:31 AM (IST)
Odisha Police: गैर जमानती वॉरंट के खिलाफ चला स्वतंत्र अभियान- एक सप्ताह में 4945 आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस की ओर से गैर जमानती वारंट को लेकर चलने वाली स्वतंत्र अभियान के तहत 4945 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्‍वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा पुलिस की ओर से गैर जमानती वारंट यानी एनबीडब्ल्यू को लेकर चलने वाली स्वतंत्र अभियान के तहत एक सप्ताह के अंदर कुल 4945 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले अगस्त 16 तारीख से यह अभियान शुरू किया गया था और 25 तारीख को खत्म हुआ था। गिरफ्तार होने वाले कुल आरोपियों में से 467 को सेशन ट्रायल, 3517 को जनरल रजिस्टर और 961 को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार की गई है। इस अभियान के तहत गंजाम जिला से सर्वाधिक 850 को गिरफ्तार की गई है। जिसमें 57 को सेशन ट्रायल मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बालेश्वर जिला से 645, खुर्दा से 547 कंधमाल और कटक से 278 को गिरफ्तार किया गया है। जो आरोपी कोर्ट के आदेश को अवमानना कर छुपे हुए हैं उन्हें कोर्ट में या पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने के लिए राज्य पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी दी है। यहां तक कि 30 साल तक गायब रहने वाला आरोपी को इस अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। कई चर्चित मामलाेें और गिरफ्तारी मामलों में जैसे बाबूराम पंडा हत्याकांड घटना के एक आरोपी को पूरी जिला की पुलिस गिरफ्तार किया है।

20 साल और 30 साल तक फरार रहने वाला दो आरोपियों को कटक दरगाह बाजार थाना पुलिस और कैंटोनमेंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गंजाम जिला बुगुडा थाना अधीन 7 एनबीडब्लयू मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गंजाम जिला पुरुषोत्तमपुर थाना में एक चर्चित हत्याकांड के आरोपी को 11 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। ठीक उसी तरह 16 साल के बाद बरगड जिला अतिबरा थाना पुलिस जमीन मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी