कोविड स्थिति नियंत्रण में देख ओडिशा में खुलने लगे शिक्षा संस्‍थान: 10वीं व 12वीं के बाद अब खुलेंगे तकनीकी शिक्षानुष्ठान

ओडिशा में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में देखते हुए 9 अगस्‍त से राज्‍य के सभी तकनीकी शिक्षानुष्ठान को खोलने का निर्णय लिया गया है। राज्‍य में इससे पहले 10वीं एवं 12वीं कक्षा को खोला दिया गया था।कोरोना के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तह से प्रभावित हुई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:53 PM (IST)
कोविड स्थिति नियंत्रण में देख ओडिशा में खुलने लगे शिक्षा संस्‍थान: 10वीं व 12वीं के बाद अब खुलेंगे तकनीकी शिक्षानुष्ठान
ओडिशा में अब धीरे-धीरे शिक्षानुष्ठानों को खोला जा रहा है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना का प्रकोप नियंत्रण में आ जाने के बाद अब धीरे-धीरे शिक्षानुष्ठानों को खोला जा रहा है। पहले 10वीं एवं 12वीं कक्षा को खोला गया और अब 9 अगस्त से राज्य के सभी तकनीकी शिक्षानुष्ठान को खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ही शिक्षानुष्ठान खोले जाएंगे। इस संदर्भ में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है।

कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक 9 अगस्त से राज्य के सभी डिप्लोमा, आईटीआई, डिग्री, पालिटेक्निक कालेज खोले जाएंगे। कोरोना के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तह से प्रभावित हुई है। अब कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आ जाने के बाद पुन: शिक्षा व्यवस्था को ट्रैक पर लाने के लिए सरकार ने कमर कस लिया है।

कोविड गाइडलाइन के तहत 9 अगस्त से केवल अंतिम साल के छात्र-छात्राओं को शिक्षानुष्ठान नें प्रवेश की अनुमति दी गई है। राज्य के विभिन्न स्थान तथा राज्य के बाहर से भी छात्र-छात्राओं को आना है ऐसे में तकनीकी शिक्षानुष्ठान के साथ हास्टल को भी खोलने का भी निर्णय लिया गया है। कोविड गाइड लाइन के अनुसार सिटिंग व्यवस्था की जाएगी। व्यक्तिगत दूरी का अनुपालन किया जाएगा। लाइब्रेरी को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

कोरोना की स्थिति को देखते हुए अन्य बच्चों के लिए भी कालेज खोलने का निर्णय लिया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना की स्थिति में सुधार आने के बाद के बाद प्रदेश को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है। धर्मानुष्ठान भी खोले जा रहे हैं। ऐसे में सरकार धीरे-धीरे एक-एक कर विभिन्न शिक्षानुष्ठानों खोल रही है।

chat bot
आपका साथी