Heavy Rain Warning: ओडिशा में पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Warning मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें मयूरभंज बालेश्वर केंदुझर भद्रक जाजपुर केंद्रपाड़ा देवगढ़ जगत¨सहपुर व सुंदरगढ़ शामिल हैं। 22 जून को सुंदरगढ़ संबलपुर देवगढ़ व अनुगुल जिले में भारी से भारी बारिश होने की बात कही गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:13 PM (IST)
Heavy Rain Warning: ओडिशा में पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
ओडिशा में पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी। फाइल फोटो

जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है। बीते 19 जून तक राज्य में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस दौरान 109.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि जून में अब तक 134.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह स्वाभाविक बारिश से 26 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक ओडिशा के उत्तर तटीय इलाकों सहित राज्य के अधिसंख्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें मयूरभंज, बालेश्वर, केंदुझर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, देवगढ़, जगत¨सहपुर व सुंदरगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा 22 जून को सुंदरगढ़, संबलपुर, देवगढ़ व अनुगुल जिले में भारी से भारी बारिश होने की बात कही गई है। बारिश के समय हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। बीच-बीच में हवा की गति 60 किमी. प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में समुंद्र अशांत रहेगा। इसलिए राज्य सरकार ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है। 

इधर, बारिश के चलते कटक शहर में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। शहर के कई निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों के घर के अंदर पानी घुस गया है। इस साल कटक शहर के विभिन्न नालियों से कीचड़ की सफाई का कार्य सही तरह से ना होने हेतु इस तरह की स्थिति पैदा होने का आरोप शहर के लोग लगा रहे है। गुरुवार को राज्यसभा सांसद सुभाष सिंह भी शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नाली से कीचड़ की सफाई की स्थिति को घूम कर देखा। नालियों से सही तरह से कीचड़ न निकाले जाने हेतु असंतोष जताते हुए सीएमसी के अधिकारियों को तुरंत ठोस कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किया।

शुक्रवार को कुछ समय के लिए हुई मूसलाधार बारिश के चलते कटक शहर के कई इलाका लबालब हो गया। कटक का पट्टापुल, मकराबाग साही, बदामबाड़ी, तुलसीपुर आदि इलाकों में घंटों तक पानी का जमाव देखने कोमिला। केवल बड़ी नालियों से नहीं बल्कि गली मोहल्ले में मौजूद छोटी-छोटी नालियों से भी इस साल कीचड़ निकालने का कार्य सही तरह से ना होने हेतु शहर के निचली इलाकों में रहने वाले लोगों खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल की भांति इस साल भी शहर के निचले इलाकों से बारिश का जल निष्कासन करने के लिए पंपसेट भी लगाया गया है। लेकिन वह पंप सेट सही समय पर ना चलाने हेतु, घंटों पानी का जमाव देखने को मिला है। शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग यह आरोप लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी