Republic Day 2021: भुवनेश्वर में राज्यपाल गणेशी लाल फहराएंगे तिरंगा, पढ़ें जिलेवार किसे मिली ये अहम जिम्‍मेदारी

Republic Day 2021 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल प्रोफ़ेसर गणेशी लाल (Governor Professor Ganeshi Lal)तिरंगा फहराएंगे। कौन से मंत्री किस जिले में झंडा फहराएंगे इसकी सूची भी गृह विभाग ने जारी कर दी है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:15 AM (IST)
Republic Day 2021: भुवनेश्वर में राज्यपाल गणेशी लाल फहराएंगे तिरंगा, पढ़ें जिलेवार किसे मिली ये अहम जिम्‍मेदारी
गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल प्रोफ़ेसर गणेशी लाल तिरंगा झंडा फहराएंगे

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल प्रोफ़ेसर गणेशी लाल तिरंगा झंडा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कौन से मंत्री किस जिला में तिरंगा झंडा फहराएंगे उसकी सूची गृह विभाग की तरफ से जारी की गई है।

 कौन से मंत्री किस जिले में फहराएंगे तिरंगा

सूची के मुताबिक कटक में वित्त मंत्री निरंजन पुजारी तथा पुरी में संसदीय व्यापार मंत्री विक्रम केसरी आरुख तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके अलावा अनुगुल में मंत्री प्रफुल्ल मलिक, कालाहांडी में मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाईं, गंजाम में पद्मनाभ बेहेरा, बालेश्वर में प्रताप जेना, रायगड़ा में अरुण कुमार साहू, कंधमाल में सुदाम मरांडी, मयूरभंज में सुशांत सिंह, बरगड़ में नव किशोर दास, संबलपुर में टुकुनी साहू, नयागड़ में जगन्नाथ सरका, केन्दुझर में दिव्यशंकर मिश्र, जाजपुर में अशोक चंद्र पंडा, बलांगीर में समीर रंजन दास, सुंदरगढ़ में ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, कोरापुट में प्रेमानंद नायक, नवरंगपुर में रघुनंदन दास, गजपति में पद्मिनी दियान, मालकानगिरी में तुषार कांति बेहेरा तिरंगा झंडा फहराएंगे।

 उसी तरह से बरहमपुर में दक्षिणांचल आरडीसी, राउरकेला में उत्तरांचल आरडीसी तथा खुर्दा में केंद्रांचल आरडीसी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके अलावा भद्रक, बौद्ध, देवगड़, ढेंकानाल, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, नुआपड़ा, सुवर्णपुर तथा जगतसिंहपुर जिले में वहां के जिलाधीश तिरंगा झंडा फहराएंगे।

chat bot
आपका साथी