Arun Dey Death News: बालेश्वर के भूतपूर्व विधायक अरुण डे उर्फ दादा का निधन, लोगों के बीच शौक की लहर

Arun Dey Passes Away बालेश्वर के भूतपूर्व विधायक तथा वरिष्ठ राजनेता अरुण डे का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डे 1995 में हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बालेश्वर के विधायक बने थे सन् 2004 में ओडिशा गण परिषद पार्टी से बालेश्वर के विधायक चुने गए थे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM (IST)
Arun Dey Death News: बालेश्वर के भूतपूर्व विधायक अरुण डे उर्फ दादा का निधन, लोगों के बीच शौक की लहर
बालेश्वर के भूतपूर्व विधायक तथा वरिष्ठ राजनेता अरुण डे का निधन

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। बालेश्वर के भूतपूर्व विधायक तथा वरिष्ठ राजनेता अरुण डे का निधन हो गया है। अरुण डे ने 76 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। श्री डे 1974 में कम्युनिस्ट पार्टी से पहली बार बालेश्वर सदर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1980 में दोबारा वे कम्युनिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े और बालेश्वर के विधायक बने थे तथा 1990 में फिर से वह तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी से बालेश्वर के विधायक बने।

1995 में हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बालेश्वर के विधायक बने थे सन् 2004 में ओडिशा गण परिषद पार्टी से बालेश्वर के विधायक चुने गए थे। स्वर्गीय श्री डे कुल मिलाकर वे पांच बार सदर विधायक बने थे। अपने राजनीतिक जीवन में कम्युनिस्ट पार्टी ओडिशा गण परिषद कांग्रेस पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा आखिरकार उन्होंने बीजू जनता दल का दामन थामा था।

हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व पर आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए बीजू जनता दल का दामन थामा था। विगत कई दिनों से श्री डे अस्वस्थ थे तथा बीमार चल रहे थे। उनका भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही बालेश्वर में मानो लोगों के बीच शौक की लहर दौड़ पड़ी। बालेश्वर की राजनीति में अरुण डे को भीष्म पितामह माना जाता था। उनके चले जाने से बालेश्वर के राजनीति नहीं बल्कि ओडिशा के राजनीति को भारी क्षति पहुंची है। जागरण से बातें करते हुए अरुण दे के घनिष्ठ सहयोगी रंजन बाग ने बताया कि 25 वर्षों तक स्वर्गीय श्री डे जिन्हें बालेश्वर में दादा के नाम से भी जाना जाता था। बालेश्वर के विधायक रहे थे तथा बालेश्वर के विकास में इनका अवदान को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। स्वर्गीय श्री डे का अंतिम संस्कार भुवनेश्वर में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी