Odisha: जमीन विवाद को लेकर गुटीय संघर्ष: 2 की मौत, 7 की हालत गम्भीर

ओडिशा में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गम्भीर रूप से घायलों को कोरापुट जिला शहीद लक्ष्मण नायक कालेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 09:18 AM (IST)
Odisha: जमीन विवाद को लेकर गुटीय संघर्ष: 2 की मौत, 7 की हालत गम्भीर
ओडिशा में जमीन विवाद को लेकर दो गुट में हिंसक झड़प

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में जमीन विवाद को लेकर दो गुट में हिंसक झड़प हुई है। इस हिंसक झड़प में दो लोगों की मृत्यु हो जाने के साथ ही 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना कोरापुट जिले के दशमन्तपुर ब्लाक तुमुडगुड़ा पंचायत अन्तर्गत हातीमुण्डा गांव में घटी है। जानकारी के मुताबिक इस हिंसक झड़प में जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है, उनका नाम धनपति जानी तथा सहदेव जानी है।

गम्भीर रूप से घायलों को कोरापुट जिला शहीद लक्ष्मण नायक कालेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर दो गुट में यह संघर्ष होने की बात पता चल रही है। हालांकि कुछ लोग इसे जादू टोना को भी कारण मान रहे हैं। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर तमाम पहलुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद से दशमंतपुर ब्लाक क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं इस हत्याकांड के बाद से ही हातीमुंडा गांव का यह आदिवासी मुहल्ला जनशुन्य हो गया है। पुलिस के भय से लोग अपने अपने घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामला दर्ज करते हुए लोगों को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है।

chat bot
आपका साथी